पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो गई हैं. जिसके बाद खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी (Sohail Afridi) पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान से मिलने अदिआला जेल पहुंचे हैं. अदिआला जेल के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक दिया, जिस वजह से वहां हंगामा शुरू हो गया.
इमरान खान की मौत को लेकर सस्पेंस
सोहेल अफरीदी ने कहा, “मैं एक प्रांत के 4 करोड़ लोगों का मुख्यमंत्री हूं. सातवीं बार इमरान खान से मिलने आया हूं. क्या इससे कड़वाहट नहीं बढ़ेगी? मुझे इमरान खान से मिलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है?” पाकिस्तान में गुरुवार (27 नवंबर 2025) को शाम 5:30 बजे नेशनल असेंबली की आपातकाल बैठक बुलाई गई है, जिस वजह से इमरान खान की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है.
धरने पर CM
खैबर पख्तूनख्वा के सीएम सोहेल अफरीदी ने बताया कि उन्हें इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसलिए वह जेल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की खैबर पख्तूनख्वा में सरकार है. सोहेल अफरीदी उनकी पार्टी के इकलौते मुख्यमंत्री हैं.
इमरान खान के समर्थक पिछले कई दिनों से अदिआला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. यह प्रदर्शन अब पाकिस्तान के अन्य शहरों में भी फैलता जा रहा है. इमरान खान का परिवार और पीटीआई समर्थक पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर पर जेल में उनकी हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं.
ये भी फढ़ें: पंजाब के इस गांव ने कर दिया कमाल, केंद्रीय मंत्री खुद जा पहुंचे देखने…6 साल से पराली नहीं जलाई
बहनों को भी नहीं मिले दिया था
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया था. जिसके बाद इमारन खान की मौत की अटकलें और तेज हो गई हैं. उनकी तीनों बहनें नियाजी, अलीमा खान और डॉ. उजमा खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य सदस्यों के साथ बीते एक महीन से जेल के बाहर बैठी हुई थीं. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बेरहमी से पीटा. जिसके बाद पार्टी ने शहबाज शरीफ सरकार से सवाल किया कि क्या इमरान खान से मुलाकात की मांग करना कार्यकर्ताओं का अपराध था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




