Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan: पुलवामा और उरी हमले का आतंकी हबीबुल्लाह पाकिस्तान में हुआ ढेर, हाफिज सईद का था दाहिना हाथ

Pakistan: लश्कर चीफ हाफिज सईद के बेहद ही करीबी माने जाने वाले आतंकवादी हबीबुल्लाह की हत्या हाफिज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

shooting crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान में भारत के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद के मरने की खबर अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही थी कि एक और बड़े आतंकी की मौत की खबर भी आने लगी है. लश्करे तैयबा के आतंकी हबीबुल्लाह उर्फ भोला खान उर्फ खान बाबा को भी अज्ञात हमलावरों ने सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. मिली जानकारी के अनुसार हबीबुल्लाह की पख्तूनख्वा प्रांत में एक अज्ञात हमलावर ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी.

भारत के खिलफ वारदातों को देता था अंजाम

लश्कर आतंकी हबीबुल्लाह को गोली मारने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है. लश्कर चीफ हाफिज सईद के बेहद ही करीबी माने जाने वाले आतंकवादी हबीबुल्लाह की हत्या हाफिज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आतंकी हबीबुल्लाह पुलवामा और उरी हमले में भी शामिल था. पाकिस्तान में मारा गया आतंकी हबीबुल्लाह लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था. वह इस आतंकी संगठन में युवाओं को भर्ती करता था और उन्हें ट्रेनिंग देता था. भारत में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकियों को सीमा पार भेजने की जिम्मेदारी भी उसी की थी.

2016 के उरी हमले में और 2019 के पुलवामा हमले में भी शामिल था. इसके अलावा वह 2020 नगरोटा जम्मू मुठभेड़ में भी शामिल था. बताया जा रहा है कि हबीबुल्लाह पाकिस्तान नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य दावर खान कुंडी का चचेरे भाई था.

इसे भी पढ़ें: भारत के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम ने तोड़ा दम? सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में जहर देकर मारने का दावा

बीते दिनों कई आतंकियों की हुई हत्याएं

पाकिस्‍तान में हुई इस आतंकी घटना ने बीते दिनों हुए दूसरी घटनाओं की याद दिला दी. बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान में कई आतंकियों की भी हत्या की जा चुकी है. कुछ दिनों पहले ही खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में बाइक से आए बदमाशों ने एक आतंकी अकरम खान की गोली मार कर हत्या कर दी थी. वहीं उससे कुछ दिनों पहले ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान के सियालकोट में सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, मुफ्ती कैसर फारूक, बशीर अहमद पीर, एजाज अहमद अहंगर, जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी.पाकिस्तान में लगातार हो रही हत्याओं से आतंकियों में खौफ जरूर होगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital