Bharat Express DD Free Dish

अंग्रेजी के चक्कर में फंसे पाकिस्तानी विधायक, वायरल स्पीच देख नहीं रुकेगी हंसी, देखें वीडियो

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के विधायक शब्बीर कुरैशी का अंग्रेजी भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिन्ना को श्रद्धांजलि देने के दौरान उनकी टूटी-फूटी अंग्रेजी देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो गए.

Pakistani lawmaker's English speech goes viral.

पाकिस्तानी विधायक का अंग्रेजी भाषण वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कराची के केमारी से विधायक मोहम्मद शब्बीर कुरैशी विधानसभा सत्र में मोहम्मद अली जिन्ना को श्रद्धांजलि देने के लिए अंग्रेजी में भाषण देने की कोशिश करते दिखे. लेकिन उनका अंदाज ऐसा था कि इंटरनेट पर लोग हंसी से लोटपोट हो गए.

कुरैशी के लिए अंग्रेजी बनी सबसे बड़ी चुनौती

कुरैशी जैसे ही अंग्रेजी में बोलना शुरू करते हैं, हर शब्द पर अटकते नजर आते हैं. हालत ऐसी हो गई कि उन्हें पास बैठे साथियों से मदद लेनी पड़ी. देखने वालों को लगा मानो वे कोई कठिन भाषा का कोड पढ़ रहे हों. उनकी कोशिश ने सोशल मीडिया पर मजाक और मीम्स की झड़ी लगा दी.

वीडियो सामने आते ही मजेदार कमेंट करने लगे लोग

वीडियो सामने आते ही लोग मजेदार कमेंट करने लगे. कई यूजर्स ने लिखा कि जिन्ना खुद बेहतरीन अंग्रेजी बोलते थे और लंदन से पढ़े थे, ऐसे में यह श्रद्धांजलि देखकर वे भी सोच रहे होंगे कि उर्दू में ही बोलना बेहतर होता. कुछ ने सवाल उठाया कि जब अंग्रेजी नहीं आती तो क्यों जबरदस्ती अंग्रेजी में भाषण दिलवाया जाता है.

निशाने पर विधायक के स्टाफ

लोगों ने विधायक के स्टाफ को भी निशाने पर लिया और कहा कि कम से कम भाषण से पहले प्रैक्टिस करवा देते या फिर उर्दू में ही लिखकर दे देते. इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई और वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-भारत की BRICS समिट से तिलमिलाए ट्रंप…! रूस से तेल खरीद पर लगाएंगे 100% टैरिफ?

फिलहाल, शब्बीर कुरैशी की तरफ से इस मामले पर कोई सफाई नहीं आई है. वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन करता रहेगा.

ये भी पढ़ें-सऊदी में हाहाकार! खमीस मुशैत पर हूतियों ने बरसाए ड्रोन, 4 शहरों में इमरजेंसी अलर्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read