Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘नमस्ते फ्रांस’ में प्रवासी भारतीयों को PM Modi ने किया संबोधित, पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें…

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वहीं, पीएम मोदी ने भारतीय समयानुसार देर रात फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा,”मैं संकल्प लेकर निकला हूं… मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए है.”

PM Modi: फ्रांस में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी

PM Modi: फ्रांस में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी

Edited by

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वे 13 जुलाई को शाम करीब 4 बजे फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस यानी बैस्टिल डे समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वहीं, पीएम मोदी ने भारतीय समयानुसार देर रात फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. इसके लिए ला सीएन म्यूजिकल में इंडियन एन्बेसी और मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की ओर से फेस्टिवल ऑफ इंडिया ‘नमस्ते फ्रांस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”हम भारतीय जहां भी जाते हैं वहां एक मिनी इंडिया जरूर बना लेते हैं.” आइए यहां पढ़ते हैं पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

फ्रांस में PM Modi के भाषण की बड़ी बातें-

  • पीएम मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में ‘नमस्ते फ्रांस’ के नाम से आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”आज का ये नजारा, ये दृश्य अपने आप में अद्भुत है. देश से दूर जब मैं भारत माता की जय का अह्वान करता हूं तो ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं. हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी इंडिया जरूर बना लेते हैं.”
  • भारत को लेकर विश्व की सोच को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा,”आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई उम्मीद और नई आशा से भरा हुआ है. यह उम्मीद ठोस नतीजों में बदल रही है. इसकी एक अहम ताकत भारत का ह्यमन रिसोर्स है और यह संकल्पों से भरा हुआ है. यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है.” पीएम मोदी ने आगे कहा,”मैं संकल्प लेकर निकला हूं… मेरा कण-कण और पल-पल देशवासियों के लिए है.”

ये भी पढ़ें-IND vs WI: यशस्वी जायसवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, डेब्यू टेस्ट मैच में जड़ा शानदार शतक

  • प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा,”आज दुनिया नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. भारत की क्षमता और भूमिका तेजी से बदल रही है. इस समय भारत जी20 समूह का अध्यक्ष है. यह पहली बार है कि किसी देश की अध्यक्षता(जी20) में देश भर में 200 से अधिक बैठकें हो रही हैं.”
  • भारत के इतिहास और लोकतंत्र के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,”भारत का हजारों वर्ष पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है. भारत ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी है’ और भारत ‘मॉडल ऑफ डायवर्सिटी’ भी है. यह हमारी बहुत बड़ी शक्ति है. ताकत है.” उन्होंने आगे कहा,”वर्ल्ड ऑडर में भारत खास रोल निभा रहा है. हर चुनौती से निपटने में भारत का अनुभव और प्रयास दुनिया के लिए मददगार साबित हो रहा है.”
  • फ्रांस को लेकर पीएम मोदी ने कहा,”फ्रांस से मेरा लगाव काफी पुराना है और मैं इसे कभी नहीं भूल सकता. करीब 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था. उसी केंद्र का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा है.”
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में चंद्रयान-3 का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा,”जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है. कुछ घंटों बाद भारत से ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है.”
  • भारत की अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा,”आज ये सुनकर कौन है जो इस गर्व से नहीं भर जाएगा कि भारत 10 साल में दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी(अर्थव्यवस्था) बन गया. ये गर्व सिर्फ भारतीयों को ही नहीं होता है, आज दुनिया यह विश्वास करने लगी है कि भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने में देर नहीं लगेगी.” पीएम मोदी ने यह भी कहा,”भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा है. आज हर इंटरनेशनल एजेंसी कह रही है कि भारत आगे बढ़ रहा है. भारत में निवेश का मौका है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital