Bharat Express DD Free Dish

PM Modi ने नवनियुक्त पोप लियो को दी बधाई, कहा- आपका नेतृत्व शांति और एकजुटता के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण

नए पोप ने अपना नाम लियो XIV रख लिया है. इतिहास में यह अमेरिका से आने वाले पहले पोप हैं. शिकागो के 69 वर्षीय पोप ने गुरुवार (8 मई) शाम को सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी में 267वें पोप के रूप में पोप के तौर पर पदभार संभाला.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नवनियुक्त पोप लियो XIV को बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मैं भारत के लोगों की ओर से परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

पीएम मोदी ने लिखा, 

मैं भारत के लोगों की ओर से परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण पर आ रहा है. भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए होली सी (Holy See) के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है.

नए पोप ने अपना नाम लियो XIV रख लिया है. इतिहास में यह अमेरिका से आने वाले पहले पोप हैं. शिकागो के 69 वर्षीय पोप ने गुरुवार (8 मई) शाम को सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी में 267वें पोप के रूप में पोप के तौर पर पदभार संभाला और वहां मौजूद हजारों कैथोलिकों को इन शब्दों में संबोधित किया: “आप सभी के साथ शांति हो.”

दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई

यूनाइटेड किंगडम, इटली और नीदरलैंड सहित दुनिय के कई देशों के नेताओं ने नए पोप के रूप में उनके चुनाव पर अमेरिकी कार्डिनल और बिशपों के लिए डिकास्टरी के प्रीफेक्ट रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को बधाई दी. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उम्मीद जताई कि पोप लियो XIV वैश्विक चुनौतियों के दौर में एकजुटता, करुणा और गरिमा के मार्ग पर चलेंगे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा को उम्मीद है कि पोप फ्रांसिस की तरह पोप लियो XIV भी शांति और सामाजिक न्याय की वकालत करेंगे. इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पोप लियो XIV को उनके चुनाव पर बधाई दी और कहा कि वह होली सी के साथ सहयोग जारी रखने के लिए तत्पर हैं.


ये भी पढ़ें:India PAK War: भारत विरोधी कंटेंट और फेक न्‍यूज फैलाने वालों पर एक्‍शन, सरकार ने 8,000 से ज्‍यादा X अकाउंट ब्‍लॉक कराए


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read