Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भूटान में पीएम मोदी का भव्य और विशेष स्वागत, युवाओं ने PM के लिखे गीत पर किया गरबा

PM Modi in Bhutan: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भूटान के युवाओं ने उनके लिखे गीत पर गरबा डांस किया. गुजराती लोकनृत्य सुंदर बनाने के लिए युवाओं ने घाघरा-चोली और कुर्ता पाजामा पहना था.

Narendra Modi Bhutan

प्रधानमंत्री मोदी के सामने गरबा कहते युवा.

PM Modi in Bhutan: दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भूटान गए प्रधानमंत्री मोदी का राजधानी थिंपू में भव्य स्वागत किया गया. स्वागत कार्यक्रम में युवाओं ने पीएम मोदी द्वारा लिखे गए गुजराती गीत पर गरबा नृत्य किया. गुजराती लोकनृत्य को और अधिक सुंदर बनाते हुए युवाओं ने वहां की पारंपरिक घाघरा-चोली और कुर्ता पाजामा पहना था. बता दें कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी के भारतीय प्रवासियों और भूटान के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत के बाद किया गया.

भूटान में गरबा देख मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

प्रधनमंत्री मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर आए हुए तमाम लोगों और अधिकारियों का अभिवादन किया. भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुश नजर आए और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी का भूटान में गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे.

1949 में हुई थी दोनों देशों के बीच संधि

भारत और भूटान के बीच आपसी राजनयिक संबंध 1968 में स्थापित किए गए थे. इससे पहले 1949 में दोनों देशों के बीच दोस्ती को लेकर संधि हुई थी. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध अनुकरणीय है. भारत ने भूटान की विदेश नीति में कभी दखलंदाजी नहीं की है. 8 लाख की आबादी वाले भूटान की गुटनिरपेक्ष नीति को मानता है.

भूटान के अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और रूस के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं. भारत-भूटान में विदेश नीति, सुरक्षा और व्यापार को लेकर 1949 में संधि हुई थी. हालांकि 2007 में विदेश नीति का प्रावधान हटा दिया गया. जिसके बाद अब भारत, भूटान का सबसे बड़ा आर्थिक और राजनयिक साथी है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के CM केजरीवाल की आज कोर्ट में पेशी, राहुल गांधी ने परिवार वालों से की फोन से बात, आज कर सकते हैं मुलाकात

यह भी पढ़ें: भोजशाला विवाद के बीच ASI का सर्वेक्षण शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तत्काल सुनवाई से किया इनकार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital