Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘इटली में बेहद लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, रोम में इतालवी कलाकारों की ‘हंसध्वनि’ प्रस्तुति पर बोले पीएम मोदी

रोम में पीएम मोदी के स्वागत में इतालवी कलाकारों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध राग ‘हंसध्वनि’ की प्रस्तुति दी. पीएम मोदी ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है.

pm-modi-praises-italian-artists-hamsadhwani-raga-performance-rome-indian-classical-music

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की राजधानी रोम में उनके स्वागत के लिए भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देने वाले इतालवी कलाकारों की जमकर सराहना की है. इन कलाकारों ने स्वागत समारोह के दौरान ‘राग हंसध्वनि’ की प्रस्तुति दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस प्रस्तुति का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा-

“इटली में भारतीय संगीत बेहद लोकप्रिय हो रहा है. कल शाम रोम में समुदाय के स्वागत के दौरान, पांच इतालवी कलाकारों ने हंसध्वनि राग पेश किया.” प्रधानमंत्री ने प्रस्तुति देने वाले कलाकार वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुन्नी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेरार्दी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) की विशेष रूप से सराहना की.

क्या है राग ‘हंसध्वनि’?

‘हंसध्वनि’ का शाब्दिक अर्थ है ‘हंस की ध्वनि’. यह एक अत्यंत उल्लासपूर्ण, शुभ और पंचस्वर (पेंटाटोनिक) राग है, जिसे कर्नाटक और हिंदुस्तानी दोनों ही शास्त्रीय संगीत पद्धतियों में समान रूप से गाया-बजाया जाता है. इस राग की रचना 18वीं शताब्दी में कर्नाटक संगीत के प्रसिद्ध संगीतकार रामास्वामी दीक्षितर द्वारा की गई थी. इसकी मांगलिक और सकारात्मक प्रकृति के कारण अक्सर शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों की शुरुआत या मंगलाचरण इसी राग से होता है.

इतालवी कलाकारों ने साझा किया अपना शानदार अनुभव

प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने और उनके सामने कला का प्रदर्शन करने पर गहरी खुशी और गर्व व्यक्त किया. तबला वादक फ्रांसेस्को घेरार्दी ने कहा कि पीएम मोदी कलाकारों के साथ पूरी तरह जुड़े हुए थे, वे प्रस्तुति के दौरान लगातार तालियां बजा रहे थे और उनसे बहुत सकारात्मक ऊर्जा मिल रही थी. बांसुरी वादक सिमोन मैटिएलो और निकोलो मेलोची ने इसे एक बेहद आनंदमय और महान अवसर बताया. वहीं संतूर वादक वैलेरियो ब्रूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कला के इस प्रदर्शन को लेकर वास्तव में काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने पूरी टीम के प्रयासों की दिल से सराहना की.

ये भी पढ़ें: भावुक हुए विदेशी कलाकार: बोले- भारत के प्रधानमंत्री को सामने देखना शानदार अनुभव’, पीएम मोदी की तारीफ

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital