Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi ने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden से यूक्रेन यात्रा और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया.

नरेंद्र मोदी के साथ जो बाइडेन. (फाइल फोटो: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 अगस्त) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत कर बांग्लादेश तथा यूक्रेन जैसे देशों में चल रहे संकट पर चर्चा की.

सोशल साइट एक्स पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात की. हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया. मैंने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत के पूर्ण समर्थन को दोहराया. हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली तथा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital