Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान करेंगे 3 बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ, वहां पहली बार स्मारक पट्टिकाओं पर लिखा जाएगा ‘भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान भारत की सहायता से तीन बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ होगा. इन परियोजनाओं की स्मारक पट्टिकाओं पर ‘भारत’ लिखा जाएगा.

PM Modi Sri Lanka visit
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

रिपोर्ट महिमा कटारिया


PM Modi Sri Lanka visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है. श्रीलंका की सरकार स्मारक पट्टिकाओं पर भारत को ‘भारत गणराज्य’ के नाम से लिखेगी. श्रीलंकाई मीडिया ने गुरुवार को इस खबर की पुष्टि की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भारत की सहायता से संचालित तीन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इनमें संपूर सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी, डंबुला में एक आधुनिक कोल्ड स्टोरेज कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया जाएगा और 5000 धार्मिक स्थलों पर सौर पैनल लगाने की महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ होगा.

इन परियोजनाओं से संबंधित स्मारक पट्टिकाओं पर ‘भारत’ नाम अंकित होगा, हालांकि आधिकारिक संचार में श्रीलंकाई प्रशासन ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग करता रहेगा.

G20 से बढ़ा ‘भारत’ नाम का उपयोग

रिपोर्ट के अनुसार, G20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत सरकार ने ‘भारत’ नाम के उपयोग को बढ़ाया. आधिकारिक निमंत्रणों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा गया. यह परंपरा श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा डिसानायके की भारत यात्रा के दौरान भी देखी गई, जब भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘भारत की राष्ट्रपति’ कहा गया.

प्रधानमंत्री मोदी इस समय थाईलैंड में BIMSTEC शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. वहां से वह 4 से 6 अप्रैल तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. इस दौरे के दौरान वे श्रीलंकाई राष्ट्रपति डिसानायके से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच सहयोग पर चर्चा करेंगे.

इस यात्रा में दोनों नेता अनुराधापुर भी जाएंगे, जहां भारत की आर्थिक सहायता से चल रही विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा.

भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक संबंध

पीएम मोदी का पिछला श्रीलंका दौरा 2019 में हुआ था. वहीं, डिसानायके ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा भारत में की थी. अब श्रीलंका में राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी पहले विदेशी नेता होंगे, जिन्हें वहां मेजबानी दी जाएगी.

भारत और श्रीलंका के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं. दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय वार्ताएं लगातार हो रही हैं. इस दौरे से भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बहुआयामी साझेदारी को नई गति प्रदान करेगी.”


ये भी पढ़ें- PM मोदी और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने बैंकॉक में BIMSTEC डिनर में की शिरकत


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest