Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तीसरी बार PM बनने के बाद नरेंद्र मोदी की पहली विदेश यात्रा गुरुवार से, 11वीं बार G-7 समिट में शामिल होगा भारत

पीएम मोदी G-7 Summit में हिस्सा लेने विदेश जाएंगे, उन्हें इटली की प्रधानमंत्री ने आमंत्रण भेजा है. यह 11वीं बार होगा जब भारत G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा.

PM Modi flight

पीएम मोदी

PM Modi G-7 Summit: लगातार तीसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को इटली की यात्रा पर जाएंगे. अपनी इस पहली विदेश यात्री के दौरान वे 13-15 जून को पुगलिया में आयोजित जी—7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

आज भारतीय विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के बारे में मीडिया को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के न्योते पर प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को जी—7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेंगे. क्वात्रा ने कहा, “यह यात्रा PM मोदी को जी—7 समिट में मौजूद ग्लोबल लीडर्स के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए कई अहम मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी.”

PM Modi flight tour

ग्लोबल लीडर्स के साथ होगी मीटिंग

क्वात्रा ने कहा, “भारत शांति, सुरक्षा, विकास और पर्यावरण संरक्षण सहित कई वैश्विक चुनौतियों को हल करने की कोशिश में लगातार काम कर रहा है. जी—7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी साफ तौर पर इन्हीं प्रयासों का नतीजा है.”

G7 शिखर सम्मेलन में लगातार 5वीं बार PM

यह 11वीं बार होगा जब भारत जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेगा और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की लगातार पांचवीं भागीदारी होगी. आउटरीच सेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा, अफ्रीका और भूमध्य सागर पर फोकस किए जाने की उम्मीद है.

g7-shutterstock_1988522312

स्विट्जरलैंड भी जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी दौरान कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. विदेश सचिव ने कहा कि भारत इस सप्ताह के अंत में स्विट्जरलैंड में आयोजित यूक्रेन ‘शांति शिखर सम्मेलन’ में भी भाग लेगा. उन्होंने कहा, “भारत शांति शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेगा. अभी इस पर बातचीत चल रही है और कोई फैसला होने पर जरूर साझा करेंगे.”

यह भी पढ़िए: PM मोदी की शपथ देखेंगे पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष, बांग्लादेश से दिल्ली आईं शेख हसीना, मालदीव से मुइज्जू भी आएंगे

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital