Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G-20 Summit: पहली बार PM मोदी से मिले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, गजब की दिखी गर्मजोशी

G-20 Summit

G-20 Summit: पहली बार मिले मोदी और सुनक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के नए पीएम ऋषि सुनक की मुलाकात की यह तस्वीर काफी सुर्खियां बटोर रही है. पीएम मोदी इंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. यहां समिट में आए जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिल रहे हैं. इसी क्रम में पीएम मोदी और ऋषि सुनक ने एक दूसरे से पहली बार मुलाकात की. गौरतलब है कि ऋषि सुनक भारतीय मूल से संबंध रखते हैं और हाल ही में ब्रिटेन में हुई राजनीतिक अस्थिरता और लिज ट्रस्ट के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री चुने गए. सुनक ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी से ताल्लुक रखते हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों से भी मुलाकात की. जो बाइडन और इमैनुएल मैक्रों से उनकी मुलाकात काफी गर्मजोशी वाली रही. उन्होंने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित किया.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमें यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक रास्ते पर लौटना चाहिए. दूसरे युद्ध के बाद उस समय के नेताओं ने शांति के लिए गंभीर प्रयास किए. अब हमारी बारी है.

इसे भी पढ़ें:- Canada: भारतीयों के लिए खुशखबरी, कनाडा की सेना में भी भर्ती होने का मौका

इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक समस्याओं क्लाइमेट चेंज, कोविड, व्यापार आदि मुद्दों पर भी अपनी बात रखी. आर्थिक रफ्तार कम होने का जिक्र करते हुए उन्होंने रोजमर्रा के कामकाजी लोगों का भी मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने यूएन को भी कटघरे में खड़ा किया और कहा कि गरीबी से लड़ने में यूएन जैसी मल्टीलैटरल संस्थाएं भी निष्फल रही हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital