Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पोलैंड ने रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए कहा, वाणिज्य दूतावास बंद होने के बाद दिया अल्टीमेटम

पिछले मंगलवार को पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा था कि खुफिया जानकारियों से पता चलता है कि पोलैंड और उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही विद्धंसक गतिविधियों के लिए रूस सीधे तौर पर जिम्मेदार है.

Polend
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

पोलैंड के पॉज्नान शहर में हाल ही में बंद किए गए रूसी वाणिज्यिक दूतावास के राजनयिकों को 30 नवंबर तक देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया. यह जानकारी पोलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पावेल व्रोन्स्की ने दी.

रूसी राजनयिकों को पोलिश क्षेत्र छोड़ने को कहा गया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्रोन्स्की ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पोलैंड और रूस ने ‘पॉज्नान में वाणिज्य दूतावास के संचालन के संबंध में’ चर्चा की. इस दौरान रूसी राजनयिकों को पोलिश क्षेत्र छोड़ने के लिए सूचित कर दिया गया.

पोलिश विदेश मंत्री ने लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि पिछले मंगलवार को पोलिश विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की ने इस विषय पर जानकारी देते हुए कहा था कि खुफिया जानकारियों से पता चलता है कि पोलैंड और उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही विद्धंसक गतिविधियों के लिए रूस सीधे तौर पर जिम्मेदार है.

व्रोन्स्की ने कहा, “रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है और उन्हें पोलैंड में पर्सोना नॉन ग्राटा (व्यक्ति जिसका स्वागत नहीं) माना गया है.”

ये भी पढ़ें- आतंकी पन्नू ने Air India की फ्लाइट्स के बहिष्कार की दी धमकी, रूट और प्लेन के नामों की लिस्ट भी जारी की

पोलैंड में रूसी राजदूत सर्गेई एंड्रीव ने पोलैंड द्वारा दी गई समय-सीमा की पुष्टि की, साथ ही कहा कि पोलिश अधिकारियों ने तीन रूसी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.’ रूस की स्पुतनिक समाचार एजेंसी ने एंड्रीव के हवाले से यह जानकारी दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital