Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रेसीडेंट जेलेंस्की की हत्या करवाना चाहते थे राष्ट्रपति पुतिन! यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने किया चौंकाने वाला दावा

राज्य सुरक्षा सेवा के प्रमुख वासिल मलियुक के हवाले से कहा गया है कि मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शपथ से पहले इस हमले को अंजाम देने की साजिश रची गई थी.

Ukraine president

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. व्लादिमिर पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं तो दूसरी ओर यूक्रेनी सेना रूसी सैनिकों से लगातार टक्कर ले रही है. इसी बीच एक खबर ने हलचल पैदा कर दी है. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि उसने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और देश के अन्य शीर्ष सैन्य के अलावा राजनीतिक हस्तियों की हत्या की रूसी साजिश को नाकाम कर दिया है.

हत्या की साजिश रच रहा था रूस

यूक्रेन की राज्य सुरक्षा सेवा ने एक बयान में कहा है कि शीर्ष अधिकारियों की सुरक्षा करने वाले यूक्रेन के स्टेट गार्ड के दो कर्नल को रूस की संघीय सुरक्षा सेवा द्वारा तैयार की गई साजिश को अंजाम देने की कोशिश करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है. राज्य सुरक्षा सेवा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद इन संदिग्ध अधिकारियों की भर्ती की गई थी.

शपथ से पहले हमला करने की योजना थी

विज्ञप्ति में राज्य सुरक्षा सेवा के प्रमुख वासिल मलियुक के हवाले से कहा गया है कि मंगलवार को पांचवें कार्यकाल के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शपथ से पहले इस हमले को अंजाम देने की साजिश रची गई थी.

यह भी पढ़ें- AstraZeneca COVID-19 Vaccine: पूरी दुनिया के बाजार से एस्ट्राजेनेका वापस लेगी कोविड वैक्सीन, साइड इफेक्ट्स सामने आने के बाद बड़ी घोषणा

मलियुक ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से साजिश से जुड़े तथ्यों की जांच के लिए शीर्ष स्तर पर गुप्त ऑपरेशन का निरीक्षण कर रहे हैं. यूक्रेन द्वारा रूस पर जेलेंस्की की हत्या की साजिश रचने का आरोप नया नहीं है. जेलेंस्की ने दावा किया कि 2022 में उनकी हत्या के कम से कम 10 प्रयास हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital