Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब आ गई कैंसर की वैक्सीन – दुनिया के सबसे बड़े देश ने बनाई, पीड़ितों के लिए इसी साल मुफ्त वितरण का दावा

Cancer Vaccine Russia: दुनिया के सबसे बड़े रूस में एक कैंसर वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ बनाई गई है, जो प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स में सफल रही है. सरकार का कहना है कि इस वैक्‍सीन का मुफ्त वितरण होगा. इसके बारे में जानिए.

cancer vaccine

सांकेतिक तस्वीर.

Russia Develops Cancer Vaccine: दुनिया के सबसे बड़े रूस ने कैंसर के इलाज की एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने दावा किया है कि उनकी mRNA-आधारित कैंसर वैक्सीन ‘एंटरोमिक्स’ ने सभी प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और यह उपयोग के लिए तैयार है.

FMBA की प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्त्सोवा ने बताया कि यह वैक्सीन कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज में प्रभावी होगी. यह वैक्सीन ट्यूमर के विकास को रोकने और मरीजों की जीवित रहने की दर बढ़ाने में सक्षम है.

प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स में वैक्सीन पास

रूस की समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, इस वैक्सीन ने प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स में ट्यूमर के आकार में कमी और कैंसर के प्रसार को रोकने में सफलता दिखाई है. स्क्वोर्त्सोवा ने ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (EEF) में कहा कि वैक्सीन अब आधिकारिक स्वीकृति की प्रतीक्षा में है. यह वैक्सीन ग्लियोब्लास्टोमा और ऑक्यूलर मेलेनोमा जैसे कैंसर के लिए भी विकसित की जा रही है.

Cervical Cancer Vaccine

रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को देगी मजबूती

वैज्ञानिकों का कहना है कि रूस की यह वैक्सीन व्यक्तिगत उपचार के लिए तैयार की जाएगी, जो मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर कोशिकाओं पर हमला करने के लिए प्रशिक्षित करेगी.

Neck Cancer

‘मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी’

रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि यह वैक्सीन इसी साल मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी. यह कदम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है. रूस में 2022 में 6,35,000 से अधिक कैंसर के मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें कोलन, स्तन और फेफड़ों के कैंसर प्रमुख हैं.

बता दें कि 10वां ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम 3 से 6 सितंबर को रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में ‘The Far East: Cooperation for Peace and Prosperity’ विषय पर आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में 75 से ज्यादा देशों के 8,400 से अधिक लोग शामिल हुए थे.

यह भी पढ़िए: डायबिटीज के मरीजों के लिए स्तन कैंसर हो सकता है ज्यादा खतरनाक, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital