Russia Ukraine War
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच अब युद्ध बेकाबू होता जा रहा है. दोनों देश एक-दूसरे के शहरों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बना रहे हैं. इसी बीच मॉस्को ने कीव पर अबतक का सबसे बड़ा हमला कर दिया. इस रूसी हमले में कीव के सेंटर में मौजूद हजार साल पुराना पेचेर्स्क लावरा मठ खंडहर बन गया. इसी मठ के अंदर एक गिरिजाघर भी पूरी तरह से तबाह हो गया. इस मिसाइल हमले की वजह से पूरा मठ तबाह हो गया, वहीं कई लोग घायल हो गए. कीव में मौजूद पेचेर्स्क लावरा मठ की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया था.
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक मठ परिसर पर रूसी हमले में आसपास की कई इमारतें भी चपेट में आई हैं. वो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं. कई घरों में आग लगने की भी जानकारी सामने आई. अधिकारियों के मुताबिक यह मठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है. यह अपने सुनहरे रंग के गुंबदों और धार्मिक महत्व को लेकर विश्व प्रसिद्ध है.
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि यूक्रेन के 1000 साल पुराने मठ और चर्च से आग की लपटें निकल रही हैं. चारों तरफ मलबे का ढेर दिखाई दे रहा है. रूसी हमले में पूरा परिसर धुएं और आग से घिरा नजर आ रहा है.
Efforts to deal with the aftermath of the Russian strikes are ongoing in Kyiv, as well as in Kharkiv. Last night, the Russians launched more than 60 missiles at the capital alone. In total, 70 missiles and 611 drones were used against Ukraine. As of now, 28 people have been… pic.twitter.com/WRp6iEOu7h
— Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) June 15, 2026
इस घटना की जानकारी सामने आते ही राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में चर्च के आसपास फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वहीं घटनास्थल पर राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
जेलेंस्की ने बताया ईसाई संस्कृति पर हमला
पेचेर्स्क लावरा मठ पर हुए हमले पर यूक्रेन रूस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाये. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस पर निशाना साधते हुए इसे ईसाई संस्कृति पर हमला करार दिया. उन्होंने कहा कि यह ईसाई संस्कृति के खिलाफ रूस का सबसे गंभीर अपराध है. खार्कीव में रूस ने उस समय दोबारा हमला किया, जब राहत और बचाव कार्य चल रहा था.
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के सामने गूंजा ‘शंभू-शंभू’ का जाप, ‘महादेव कीर्तन प्रोजेक्ट’ की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध
जेलेंस्की ने आगे कहा कि रूस के इस कायरतापूर्ण हमले में जान गंवाने वाले और घायल होने वाले सभी कर्मियों के परिवार और परिजनों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


