Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sudan Clashes: सूडान में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी, अब तक 185 लोगों की मौत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने बताया कि लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं.

Sudan Clashes
सूडान पर नियंत्रण के लिए सोमवार को सेना और प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच तीसरे दिन लड़ाई जारी रहने की वजह से राजधानी खार्तूम एवं अन्य शहरों में धमाकों तथा गोलीबारी की आवाज गूंजती रही. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं.

तोपों एवं अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल

दोनों ही पक्ष घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तोपों एवं अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. लड़ाकू जेट विमानों की गड़गड़ाहट के बीच जेटरोधी गोलीबारी के चलते गहरा धुआं आसमान में नजर आ रहा है.
वैसे मृतकों की संख्या अधिक होने की आशंका है क्योंकि मध्य खार्तूम में सड़कों पर कई शव पड़े हैं तथा भीषण संघर्ष के कारण कोई उन शवों तक पहुंच नहीं पा रहा है. अब तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है कि कितने आम लोग या लड़ाके मारे गये है. डॉक्टरों के एक समूह ने पहले बताया था कि अब तक 97 लोग मारे गये हैं.

जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति घटती जा रही

देश के दो शीर्ष जनरलों के बीच सप्ताहांत में भीषण हिंसा शुरू हो जाने के बाद लाखों लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. हिंसा की वजह से जिसने जहां शरण ले रखी है, वह वहीं फंसा हुआ है. जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति घटती जा रही है तथा कई अस्पताल बंद होने की स्थिति में हैं. दोनों पक्षों से हजारों सशस्त्र लड़ाके लड़ रहे हैं. इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अमेरिकी विदेश मंत्री, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष नेताओं ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया है.

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं तथा संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं. सुरक्षा परिषद सूडान संकट पर चर्चा करने वाली है. यह हिंसा सशस्त्र बलों के कमांडर अब्देल फतेह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दागलो के बीच सत्ता के लिए संघर्ष का हिस्सा है.

-भारत एक्रसप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital