Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pakistan: पाकिस्तान में फिर आतंकवादी हमला, चार पुलिसकर्मियों की मौत, छह अन्य घायल

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी एक अलग संगठन है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान से संबद्ध है.

Pakistan

प्रतीकात्मक तस्वीर

Pakistan: तालिबान आतंकवादियों ने बृहस्पतिवार तड़के पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पुलिस वाहन को बम से निशाना बनाया, जिसमें चार पुलिस कर्मी और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि आतंवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में पुलिस की ‘मोबाइल वैन’ पर हमला किया, जो सदर थाने पर हमले के बाद वहां जा रही थी. उन्होंने बताया कि हमलों में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित चार पुलिसकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए. खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस प्रमुख अख्तर हयात खान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

मला बृहस्पतिवार तड़के

लक्की मरवत के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कि हमला बृहस्पतिवार तड़के हुआ, जिसके बाद पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई. समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने एक बयान में बताया कि आतंकवादियों के पास उन्नत एवं भारी हथियार थे. पुलिस के अनुसार, आतंकवादी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गए. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है.

ये भी पढ़ें: Pakistan: “या तो इमरान खान मारे जाएंगे या हम”, पाकिस्तान के गृह मंत्री सनाउल्लाह ने दिया विवादित बयान

पुलिस अधिकारियों का बलिदान अविस्मरणीय

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पुलिस अधिकारियों का बलिदान अविस्मरणीय है और घायल कर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. शरीफ ने एक बयान में कहा, ‘‘ पुलिस, सुरक्षा की अग्रिम पंक्ति के रूप में आतंकवादियों से निपटने में बेहतरीन भूमिका निभा रही है. पाकिस्तान के अस्तित्व और विकास के लिए आतंकवाद का खात्मा जरूरी है.’’
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी एक अलग संगठन है, लेकिन अफगानिस्तान के तालिबान से संबद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital