Bharat Express DD Free Dish

इंडोनेशिया में दहशत! जकार्ता नौसेना परिसर की मस्जिद में विस्फोट, 55 लोग घायल, आतंकी साज़िश की आशंका

Jakarta Navy Mosque Blast: जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई. इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए हैं. यह धमाका एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में हुआ है.

Jakarta Navy Mosque Blast

Jakarta Navy Mosque Blast: जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई. इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए हैं.

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी के हवाले से बताया कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में धमाका हुआ है, जिसमें 55 लोग घायल हो गए.

जकार्ता स्थित नौसेना परिसर में हुआ धमाका

यह विस्फोट शुक्रवार दोपहर के आसपास उत्तरी जकार्ता में नौसेना परिसर में स्थित मस्जिद में हुआ. हालांकि, यह धमाका किस वजह से हुआ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है. पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है.

आतंकी हमले की जताई जा रही आशंका

धमाके के बाद कमरे में धुआं भर गया था और लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे. इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था. धमाके को लेकर आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस की ओर से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है.

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

धमाके के चश्मदीदों ने बताया कि विस्फोट मस्जिद के मुख्य हॉल के पिछले हिस्से से हुआ. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का पूरा निरीक्षण किया.

ये भी पढ़ें- Delhi Airport ATC Resolved: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AMSS बहाल, 800 फ्लाइट्स बाधित होने के बाद अब नॉर्मल ट्रैक पर

नुकसान का हो रहा आंकलन

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारण विस्फोट हुआ होगा. वहीं, धमाके से कुल कितना नुकसान हुआ है, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

स्थानीय मीडिया ने धमाके के बाद की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें पुलिस इलाके की घेराबंदी करती हुई दिखाई दे रही थी और रेस्क्यू टीम भी वहां मौजूद थी. मस्जिद की तस्वीरों में ढांचों को हल्के-फुल्के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है. हालांकि, जिस कमरे में नमाज पढ़ी जा रही थी, उसे जांच के लिए सील कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read