दुनिया

Thailand: थाईलैंड में फिर शुरू हुआ पर्यटकों का आना, कोरोना के बाद साल 2022 में टूरिस्टों की संख्या में आया उछाल

Thailand: थाईलैंड में साल 2022 में 11.81 मिलियन पर्यटक आए, जो पिछले साल की तुलना में 4 लाख की संख्या से ज्यादा थे. लेकिन यह आंकड़ा 2019 में दक्षिण पूर्व एशियाई देश का दौरा करने वाले रिकॉर्ड 39.8 मिलियन लोगों से अभी भी कम है. एक रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण (TAT) ने सोमवार को आंकड़े जारी किए और भविष्यवाणी की कि 2022 की संख्या इस साल दोगुनी होकर 25 मिलियन हो जाएगी.

देश जून की शुरुआत से प्रत्येक विदेशी पर्यटकों से 300 बात (थाईलैंड की मुद्रा) यानी की 9.20 डॉलर का चार्ज लेगा और अब 2027 तक पर्यटकों की संख्या को 80 मिलियन प्रति वर्ष तक बढ़ाने का लक्ष्य है. टीएटी का कहना है कि 2019 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन राजस्व का हिस्सा 10 प्रतिशत से अधिक था. जबकि 2021 में यह महज 1 फीसदी थी.

पर्यटकों की संख्या को दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य

कोरोना महामारी से पहले आने वाले पर्यटकों की संख्या को दोगुना से अधिक करने का लक्ष्य रखते हुए, थाईलैंड सरकार को पर्यटन खर्च में 150 बिलियन डॉलर से अधिक की वृद्धि देखने की उम्मीद है. सरकार के जनसंपर्क विभाग के एक फेसबुक पोस्ट के हवाले से कहा गया है कि यह लक्ष्य एक बार हासिल हो जाने के बाद, 2027 में देश के पर्यटन राजस्व को 5 ट्रिलियन बात तक बढ़ा सकता है. घोषणा में यह भी कहा गया है कि थाईलैंड आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन सुरक्षा मानकों को अपग्रेड करने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें-     INS Vagir: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई साइलेंट किलर ‘सैंड शार्क’, सबमरीन की ताकत से दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी खासियत

चीन से पर्यटकों की संख्या में उछाल देखने की उम्मीद

अधिकांश दक्षिण पूर्व एशिया की तरह, थाईलैंड में चीन से पर्यटकों की संख्या में उछाल देखने की उम्मीद है. दिसंबर 2022 में चीन के आव्रजन प्रशासन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने के इच्छुक नागरिकों के लिए पासपोर्ट आवेदन 8 जनवरी से फिर से शुरू होंगे. महामारी से पहले चीन 2019 में लगभग 11 मिलियन पर्यटकों के साथ थाईलैंड का सबसे बड़ा पर्यटक स्रोत था. इस साल देश में कम से कम पांच मिलियन चीनी पर्यटकों के आने की उम्मीद है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago