Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गर्भवती महिला ने बोला ऐसा झूठ कि करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मामला सामने आया तो…

यह घटना स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट पर हुई. प्लेन में महिला द्वारा प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद विमान को आपात स्थिति में एयरपोर्ट पर उतारा गया.

स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई

देश और दुनिया में अक्सर विमान या फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency landing of Flight) के कई मामले अपने देखे और सुने होंगे. अधिकतर  मामलों में तकनीकी खराबी के चलते विमान को आपात स्थिति में उतार दिया जाता है. ऐसे मामले बहुत कम सामने आए होंगे जब पैसेंजर्स को होने वाली किसी परेशानी की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवायी जाती है. लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला देखने को मिला जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएँगे. प्लेन में सवार एक गर्भवती महिला (Pregnant Woman)  ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया कि प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

यह घटना मोरक्को से तुर्की जा रही फ्लाइट में घटी है. विमान में सवार एक प्रेग्नेंट महिला ने लेबर पेन (Labor Pain) की शिकायत की थी. जिसके  बाद आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गयी. लेकिन इसके बाद जो हुआ वह वाकई चौकने वाला था.

ये भी पढ़ें- अब बटन दबाते ही ATM से निकलेंगे सोने के सिक्के, बेहद आसान तरीके से निकालें सोना

भागने के लिए की नौटंकी

यह घटना स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट की बतायी जा रही है . प्लेन में महिला की  प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद विमान को आपात स्थिति में एयरपोर्ट पर उतार दिया गया. इस दौरान जैसे ही महिला प्लेन से उतर रही थी, ठीक उसी वक़्त 28 लोग फ्लाइट से उतरकर भागने लगे थे. इस दौरान लगभग 14 यात्री भागने में सफल रहे. मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो पुलिस ने तुर्की की पेगासस एयरलाइंस के 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है, वहीं अब भी फरार लोगों की तलाश जारी है.

जांच में पता चला महिला ने बोला था झूठ

डॉक्टरों की जांच में पाया गया कि वह महिला गर्भवती जरूर थी, लेकिन बच्चे को जन्म देने वाली नहीं थी. जिसके बाद महिला को सार्वजनिक अव्यवस्था अपराध के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया है. स्पेन के अधिकारियों ने बताया  कि पकड़े गए लोगों में से पांच मोरक्को के कैसाब्लांका शहर से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट में वापस जाने के लिए तैयार में थे. बाकी को स्पेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital