Bharat Express DD Free Dish

Trump Epstein Case: डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल और रूपर्ट मर्डोक पर ठोका मुकदमा, मांगा 10 अरब डॉलर का जुर्माना

Trump Epstein Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर दिग्गज मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) और वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

India-Russia Oil Trade

Trump Epstein Case: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर दिग्गज मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक (Rupert Murdoch) और वॉल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे 10 अरब डॉलर का हर्जाना मांगा है.

गौरतलब है कि वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने खबर छापी है कि 2003 में डोनाल्ड ट्रंप ने यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) को उसके जन्मदिन पर एक शुभकामना संदेश भेजा था. जिसमें एक न्यूड महिला के कमर के नीचे सेक्सुअल शेप में डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर किया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह मुकदमा फ्लोरिडा के एक संघीय अदालत में किया है. डोनाल्ड ट्रंप ने अखबार और उसके मालिकों को चुनौती देते हुए उनसे 10 अरब डॉलर हर्जाने की मांग की है.

Trump Epstein की रिपोर्ट में क्या है?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में बताया गया है कि, गिस्लेन मैक्सवेल ने बर्थडे एल्बम संकलित किया था. जिसमें एक न्यूड महिला का स्केच था. इस स्केच पर डोनाल्ड ट्रंप ने अश्लील तरीके से हस्ताक्षर किये थे. इसके साथ उन्होंने एक नोट भी दिया था. जिसमें ट्रंप ने ‘अद्भुत रहस्यों’ का जिक्र किया था.

खबर के सामने आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)ने इसका खंडन करते हुए पत्र को मनगढंत बताया था. उन्होंने इसे एक स्कैम बताया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा, “वॉल स्ट्रीट जर्नल का रिपोर्ट फर्जी है. इस रिपोर्ट में जिस एपस्टीन को लिखा गया है. वो मेरे शब्द ही नहीं है, ना ही मैं बात करता हूं. और मैं स्केच भी नहीं बनाता.”

Donald Trump बोले- स्कैम है ये…

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा,

” मैंने रूपर्ट मर्डोक को बताया था कि यह फर्जी स्टोरी है, स्कैम है, लेकिन उन्होंने फिर भी इसे छापी. अब मैं मर्डोक और उनके घटिया अखबार पर केस करने जा रहा हूं”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा,

मर्डोक ने इस मामले की जांच करने का वादा किया था. उन्होंने कहा था कि वो इस मामले को देखेंगे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे. इसके बजाय वे एक झूठी, दुर्भावनापूर्ण स्टोरी छाप रहे हैं.

Trump Epstein Case क्या है ?

जेफरी एपस्टीन एक अमेरिकी फाइनेंसर है. जिसपर 2006 में यौन अपराध करने का आरोप लगाया गया था. दरअसल एक 14 साल की लड़की के माता पिता ने पुलिस को बताया था कि जेफरी एपस्टीन ने उनकी बेटी के साथ अपने फ्लोरिडा स्थित घर में छेड़छाड़ की थी. इसके बाद जेफरी को 13 महीने जेल की सजा हुई. 2019 में फिर से पुलिस ने न्यूयार्क में गिरफ्तार कर लिया. उसपर दर्जन भर लड़कियों की तस्करी और पैसे के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया गया था.

ये भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder: मुखिया का बेटा कैसे बना कुख्यात अपराधी! जेल में चंदन और शेरू क्यों बने जानी दुश्मन?

2019 में एपस्टीन की हुई थी मौत

एपस्टीन ने अपने उपर लगे इन आरोपों को इनकार किया. पुलिस ने उसे हिरासत में रखा था. 10 अगस्त 2019 को वह जेल की कोठरी में फांसी लगाकर मरा हुआ मिला था.

इस मामले में लोगों का मानना है कि अधिकारी एपस्टीन मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां छिपा रहे हैं. जिससे ट्रंप सहित उससे जुड़े कई अमीर और ताकतवर लोगों को बचाया जा सके.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read