Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘ईरान की हथियार बनाने की क्षमता 85% खत्म…’ डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे के बाद क्या पलटने वाला है मिडिल ईस्ट का गेम?

Trump On Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हथियार उत्पादन क्षमता 85 फीसदी तक खत्म हो गई है. वहीं विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज पर हुए साइबर हमले के लिए ईरान की IRGC पर आरोप लगाए हैं.

trump-iran-military-capability-eighty-five-percent

ईरान की सैन्य क्षमता 85 फीसदी खत्म- ट्रंप

Trump On Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के कारण ईरान की हथियार बनाने की क्षमता करीब 85 फीसदी तक खत्म हो चुकी है. उन्होंने कहा कि ईरान अब अमेरिका से बातचीत कर रहा है और उसका रुख पहले के मुकाबले काफी नरम है. ट्रंप ने इस पूरे मामले के जल्द खत्म होने की उम्मीद भी जताई है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ट्रंप ने कहा,

उनकी (ईरान की) उत्पादन क्षमता कम हो गई है. यह लगभग 85 फीसदी खत्म हो चुकी है. वे हमसे बातचीत कर रहे हैं और बहुत विनम्रता से बात कर रहे हैं. अब देखते हैं कि आगे क्या होता है. इस मामले के खत्म होने की अच्छी संभावना है.

ईरान पर हमले के लिए उनके हथियार तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सैन्य कार्रवाई खत्म होने के बाद अमेरिकी नागरिकों के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों के लोग भी पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे. उन्होंने दावा किया कि ईरान की वजह से बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे थे. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका को दोबारा कार्रवाई करनी पड़ी तो उसके हथियार और सैन्य संसाधन पूरी तरह तैयार हैं.

फ्रांस में सुपरमार्केट के फ्रिज पर साइबर हमले का आरोप

दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फ्रांस में सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटर को निशाना बनाकर किए गए साइबर हमले को लेकर ईरान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को दुनिया भर में आतंकवादी गतिविधियों और तोड़फोड़ की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया.

रुबियो ने कहा,

IRGC बुरे लोगों का एक संगठन है. इसी वजह से हम उस पर प्रतिबंध लगाते हैं और उसे आतंकवादी संगठन मानते हैं. फ्रांस का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उसे निशाना बनाया गया. आप ऐसे क्रांतिकारियों के समूह से निपट रहे हैं, जिनकी सोच विकृत है.

ईरान की जनता और वहां की सत्ता में फर्क

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान के आम नागरिकों और वहां की सत्ता चलाने वाले लोगों के बीच अंतर भी बताया. उन्होंने कहा कि ईरान के लोग अच्छे हैं और वहां के आम नागरिक उन मुट्ठी भर हिंसक लोगों से बिल्कुल अलग हैं, जो देश की सत्ता चला रहे हैं.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी, रूस पर प्रतिबंधों का दबाव… युद्ध खत्म कराने में जुटा अमेरिका

रुबियो के मुताबिक, ईरान के आम लोगों को वहां की सत्ता में बैठे लोगों के कामों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे ये लोग बेहद खराब काम करते हैं. विदेश मंत्री पद के लिए अपनी नियुक्ति की सुनवाई के दौरान भी रुबियो ने ईरान और वहां के लोगों के बीच इस अंतर को स्पष्ट किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital