Bharat Express DD Free Dish

आज कयामत की रात! ट्रंप बोले- आज रात खत्म कर दूंगा ईरान का वजूद, फिर कभी नहीं लौटेगी ईरानी सभ्यता

Trump Iran Threat Statement: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में आज की रात बेहद अहम होने वाली है. आज की रात यह तय हो जाएगा कि ईरान की सभ्यता इस धरती पर रहेगी या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा ही दावा अपने नए ट्रुथ सोशल पोस्ट में किया है.

Trump Iran Threat Statement

ट्रंप बोले- आज रात खत्म कर दूंगा ईरान का वजूद (AI IMAGE)

Trump Iran Threat Statement: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में आज की रात बेहद अहम होने वाली है. आज की रात यह तय हो जाएगा कि ईरान की सभ्यता इस धरती पर रहेगी या पूरी तरह खत्म हो जाएगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा ही दावा अपने नए ट्रुथ सोशल पोस्ट में किया है. जहां उन्होंने कहा कि आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में पूरी तरह शासन परिवर्तन की बात दोहराई है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा ,

अब जब पूरी तरह से शासन परिवर्तन हो चुका है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आएंगे, तो शायद कुछ बहुत ही क्रांतिकारी और अच्छा हो सकता है- कौन जानता है? हमें आज रात पता चल जाएगा. यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा. 47 साल का जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म होगा. ईरान के महान लोगों को भगवान आशीर्वाद दें.

ईरान में रोकी गई रेल सेवा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान का ईरान पर असर दिखना शुरू हो गया है. कई शहरों में रेल सेवाएं रोक दी गई हैं. फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के मशहद शहर में मौजूद रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाली सभी ट्रेनों को अगले आदेश तक रोक दी गई है.

विध्वंस की झलक दिखनी हुई शुरू

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान से पहले ही इसकी झलक दिखनी शुरू हो गई है. मंगलवार दोपहर अमेरिकी और इजरायली सेना ने ईरान के खार्ग आइसलैंड पर हमला कर उसे बर्बाद कर दिया. इस हमले में खार्ग द्वीप पर मौजूद ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाकर उसे नेस्तनाबूत कर दिया.

ये भी पढ़ें- खार्ग आइलैंड स्वाहा! ट्रंप की डेडलाइन से 11 घंटे पहले ही अमेरिका-इजरायल का महाप्रहार; धुआं-धुआं हुआ ईरान

बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मंगलवार रात 8 बजे तक होर्मुज स्ट्रेट खोलने की धमकी दी थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर ईरान रात 8 बजे तक अमेरिका से समझौता नहीं करता और होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है तो उसे अबतक की सबसे बड़ी कीमत चुकानी होगी. हालांकि अमेरिकी सेना ने इससे पहले ही खार्ग द्वीप पर हमला कर उसे बर्बाद कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read