Bharat Express DD Free Dish

इन्तहा हो गई इंतज़ार की…,ओवल ऑफिस में बैठे रहे शहबाज-मुनीर, ट्रंप मारते रहे गप्पे, बाद में बताया ‘ग्रेट गाय’

Donald Trump Meets Shehbaz Sharif: डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को आधा घंटा इंतजार कराया. जब ओवल ऑफिस में दोनों डोनाल्ड ट्रंप का इंतजार कर रहे थे. उस समय ट्रंप मीडिया के सामने जानबूझकर गप्पे मारने में व्यस्त दिखे.

Donald Trump Meets Shehbaz Sharif

Donald Trump Meets Shehbaz Sharif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से मुलाकात की. मुलाकात से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति मीडिया के सामने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के तारीफों के पुल बांधते नजर आए. उन्होंने दोनों को महान नेता तक करार दिया.

मीटिंग से पहले एक दिलचस्प घटना हुई. डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को आधा घंटा इंतजार कराया. जब ओवल ऑफिस में दोनों डोनाल्ड ट्रंप का इंतजार कर रहे थे. उस समय ट्रंप मीडिया के सामने जानबूझकर गप्पे मारने में व्यस्त दिखे.

Donald Trump

2019 के बाद पाक पीएम का पहला आधिकारिक दौरा

यह मुलाकात गुरुवार की शाम व्हाइट हाउस में हुई. जहां वेस्ट एग्जीक्यूटिव एवेन्यू के प्रवेश द्वार पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को रिसीव किया. यह 2019 के बाद किसी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक दौरा था. इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जुलाई 2019 में ट्रंप से मुलाकात की थी.

बंद कमरे में हुई चर्चा

बंद कमरे में हुई इस वार्ता में अमेरिका-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और सुरक्षा संबंधी मामलों पर चर्चा हुई. खास बात ये रही कि ट्रंप ने अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस को लेकर भी शरीफ और मुनीर से चर्चा की.

Shehbaz Sharif

बताया ग्रेट गाय

मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज हमारे पास एक महान नेता आ रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दोनों महान लोग हैं. इस मुलाकात के दौरान ट्रंप के साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी मौजूद रहे. हालांकि इस मीटिंग से मीडिया को दूर रखा गया. जो कि डोनाल्ड ट्रंप के सिग्नेचर वर्किंग स्टाइल से अलग था.

डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने साथ प्रेस की बड़ी टीम साथ रखते हैं, लेकिन इस बार ट्रंप का कुछ अलग ही अंदाज दिखा.

इस बैठक की तस्वीरें भी जारी की गई. जिसमें शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर सोने से मढ़ी हुई कुर्सी पर बैठकर डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं.

Donald Trump Meets Shehbaz Sharif

1 घंटे से ज्यादा चली मीटिंग

यह मीटिंग लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक चली. जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. जिसमें व्यापार, निवेश और सुरक्षा क्षेत्र शामिल थे. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में बगराम एयरबेस को लेकर भी ट्रंप ने चर्चा की.

ये भी पढ़ें- शाहीन के तूफान में उड़ा बांग्लादेश, 11 रन से हारा मुकाबला, अब फाइनल में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान

8 इस्लामिक देशों के नेता कर चुके हैं ट्रंप से मुलाकात

शहबाज शरीफ और पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं. पाकिस्तान से पहले 7 इस्लामी देशों के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी. इस दौरान इस्लामी राष्ट्राध्यक्षों ने इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के संबंध में चर्चा की थी.

बता दें कि, इसी जुलाई महीने में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच व्यापार समझौता हुआ था. जिसमें अमेरिका पाकिस्तान में कथित तौर पर तेल भंडार में निवेश करेगा और इस्लामाबाद को टैरिफ में छूट देगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read