Scott Bessent Threaten India: डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रियों की भारत को गीदड़भभकी देने का सिलसिला जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुलारे पीटर नवारो के बाद अब अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने भारत पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया है. उन्होंने रविवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने वालों पर अमेरिका और यूरोपीय संघ और सख्त पाबंदी लगाते हैं तो रूस की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी.
एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि रूस पर दबाव बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से बातचीत की. इसमें चर्चा की गई कि रूस पर और ज्यादा दबाव कैसे डाला जाए इसको लेकर चर्चा की गई.
रूस पर सख्त कदम उठायेगा अमेरिका
बातचीत में इस बात पर भी चर्चा की गई कि रूस पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ का अगला कदम क्या हो?
भारत पर लगा है 50% टैरिफ
बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कुल 50 % टैरिफ लगाया है. डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदता है इसलिए 25% रेसिप्रोकल टैरिफ के अलावा 25% अलग से शुल्क लगाया है. ट्रंप का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद कर रहा है.
रूस पर दबाव बनाने के लिए US-EU साथ आए
अमेरिकी वित्त मंत्री ने आगे बताया कि रूस को युद्ध रोकने के लिए दबाव बनाने के लिए अमेरिका के साथ साथ यूरोपीय देशों का समर्थन होना जरूरी है. वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने आगे कहा कि, अगर अमेरिका और यूरोपीय संघ व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाने के लिए रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर और कड़े प्रतिबंध लगायेगा तो रूस की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी. उन्होंने कहा कि बस सवाल इतना है कि रूस कितना देर तक टिकेगा. मजबूर होकर पुतिन को ट्रंप से बातचीत के लिए मेज पर आना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- Hockey Asia Cup 2025: भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से रौंदा, चैंपियन बना देश
ट्रंप ने की थी मोदी की तारीफ
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी को अपना दोस्त कहा. उन्होंने कहा कि उनके पीएम मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. उन्होंने इस दौरान पीएम मोदी की तारीफ भी की, उन्हें महान नेता बताया. लेकिन इस दौरान ट्रंप ने भारत के द्वारा रूस से तेल खरीदने पर निराशा भी जताई.
गौरतलब है कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से पहले ट्रंप के दूसरे प्रशासनिक अधिकारी पीटर नवारो भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलते रहे हैं. उन्होंने भारत पर यूक्रेन पर रूसी हमले के लिए फंडिंग करने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने भारत को धमकी भी दी.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


