Twitter Data Leak: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर में इन दिनों कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है. यह डेटा एक हैकर्स द्वारा चोरी किया गया है और ये डेटा डार्क वेब पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. चोरी हुए इन डेटा में यूजर्स के नाम, ईमेल आईडी, फॉलोअर्स की संख्या और यूजर्स के फोन नंबर तक मौजूद हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डेटा लीक में भारतीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के अकाउंट्स का डाटा भी इसमें शामिल है. बता दें कि इससे पहले ट्विटर के तकरीबन 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का निजी डेटा लीक होने की खबर थी.
मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो, हैकर्स ने हाई प्रोफाइल लोगों के साथ सलमान खान, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, स्पेस एक्स और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का अकाउंट्स डेटा भी चोरी हुआ है. हैकर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि, “ट्विटर या एलन मस्क अगर इस पोस्ट को पढ़ रहे हैं तो आपको पहले ही 5.4 करोड़ से अधिक यूजर्स के डेटा लीक होने पर GDPR के जुर्माने का रिस्क लेना होगा. अब 40 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक होने पर जुर्माने के बारे में सोचें.”
ये भी पढ़ें- Bank Holidays List January 2023: नए साल के पहले निपटा लें बैंक के सारे काम, जनवरी महीने में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
पूर्व सुरक्षा प्रमुख ने किया था आगाह
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हैकर ने बिचौलिए के जरिए चोरी किए गए डेटा को बेचने की शुरूआत की है. इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि API में कोई कमी होने के कारण डेटा लीक हो सकता है. बता दें कि हाल ही में ट्विटर के पूर्व सुरक्षा प्रमुख योएल रोथ ने मस्क की लीडरशिप में ट्विटर को असुरक्षित करार दिया था और यूजर्स के डेटा पर भी खतरा की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए कंपनी के पास पर्याप्त स्टाफ मौजूद नहीं है. कंपनी ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिससे यूजर्स के डेटा पर भी खतरा इन दिनों बढ़ सकता है.
5.4 मिलियन यूजर्स का डाटा लीक
बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर के करीब 5.4 मिलियन यानी 54 लाख यूजर्स का डेटा लीक होने के बाद उसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स की डेटा की हैकिंग इसी साल 2022 में हुई थी. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डेटा लीक उसी बग के कारण हुआ था, जिसके लिए बग बाउंट प्रोग्राम के तहत zhirinovskiy नाम के हैकर को ट्विटर ने 5,040 डॉलर यानी 4,02,386 रुपये उपल्बध कराए थे. हैकर ने डेटा को बिक्री के लिए हैकर्स फोरम पर दिया था.
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.