Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gaza Strip में ‘तत्काल, बिना शर्त और स्थायी’ युद्धविराम के लिए UNGA में प्रस्ताव पारित, भारत ने किया समर्थन

UN में गाजा के अंदर तत्काल युद्ध विराम की मांग करने वाला प्रस्ताव 158 मतों के साथ पारित किया गया है. इस प्रस्ताव का अमेरिका, इजरायल, अर्जेंटीना और टोंगा सहित 9 सदस्यों ने विरोध किया.

UNGA में भारत ने इजरायल का किया समर्थन

UNGA में भारत ने इजरायल का किया समर्थन

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में ‘तत्काल, बिना शर्त और स्थायी’ युद्धविराम की मांग की गई. UNGA ने 2 प्रस्तावों को भारी बहुमत से मंजूरी दी. इन प्रस्तावों में से एक गाजा में युद्ध विराम की अपील करता है. दूसरा नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) के लिए समर्थन व्यक्त करना चाहता है.

प्रस्ताव में नए इजरायली कानून की आलोचना

UNRW से संबंधित प्रस्ताव में 28 अक्टूबर को अपनाए गए एक नए इजरायली कानून की भी आलोचना की गई है जो फिलिस्तीनी क्षेत्रों में एजेंसी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाता है.

UNGA

UN की ब्रांच के कर्मियों पर हमास से संबंध के आरोप

दूसरी ओर, इजरायल ने UNRWA के कुछ कर्मचारियों पर हमास आतंकवादियों से संबंध होने का आरोप लगाया है.

न्‍यूज एजेंसी IANS ने बताया कि UN में तत्काल युद्ध विराम की मांग करने वाला प्रस्ताव 158 मतों के साथ पारित किया गया. जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, अर्जेंटीना, चेकिया, हंगरी, नाउरू, पापुआ न्यू गिनी, पैराग्वे और टोंगा सहित 9 सदस्यों ने इसके अलावा खिलाफ वोट दिया. वहीं, 13 सदस्य अनुपस्थित रहे.

UNRWA का समर्थन करने वाले दूसरे प्रस्ताव के पक्ष में 159 मत, विरोध में 9 मत पढ़े. जबकि 11 सदस्य गैर-हाजिर रहे.

UNGA1

भारत ने की 7 अक्टूबर के आतंकी हमलों की निंदा

भारत ने लगातार 7 अक्टूबर के हमलों की निंदा की है, इसे आतंकी कृत्य बताया, साथ ही सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई पर जोर दिया है. इसके साथ ही, भारत ने बार-बार युद्ध विराम, निरंतर मानवीय सहायता, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन, संयम, संवाद और कूटनीति के प्रति प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर जोर दिया है.

2023 में हमास ने किया था इजरायल में बड़ा हमला

बता दें 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था. इसके जवाब में यहूदी राष्ट्र ने फिलिस्तीनी ग्रुप के कब्जे वाली गाजा पट्टी में सैन्य अभियान शुरू किया था. हमास के हमले में करीब 1200 लोग मारे गए थे, जबकि 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया गया था. उसके बाद इजरायल ने गाजा में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. इजरायली हमलों में अब तक हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हुई है.

यह भी पढ़िए: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव के बीच America ने क्या कहा

  • भारत एक्‍सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest