US Israel Iran conflict: ईरान और अमेरिका के बीच बने ड्राफ्ट मेमोरेंडम के तहत अमेरिका इस बात पर राज़ी हो गया है कि जब तक अंतिम समझौता नहीं होता, तब तक ईरान पर कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा. वहीं ईरान ने भी वादा किया है कि वह अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को मौजूदा स्थिति में ही रखेगा और यूरेनियम एनरिचमेंट या नई न्यूक्लियर फैसिलिटी नहीं बढ़ाएगा.
फ्रीज संपत्ति होगी रिलीज
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ईरान की लगभग 25 बिलियन डॉलर की फ्रीज की गई संपत्ति को रिलीज करने पर सहमत है. इसमें डायरेक्ट कैश ट्रांसफर, क्षेत्रीय देशों के बीच सहयोग और फाइनेंशियल क्रेडिट लाइन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी.
होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलेगा
ड्राफ्ट मेमोरेंडम के अनुसार, ईरान तुरंत सभी कमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट को खोल देगा. इसके बदले अमेरिका ईरानी पोर्ट्स पर लगी नेवल ब्लॉकेड हटाएगा. यह प्रक्रिया मेमोरेंडम पर साइन होते ही शुरू होगी और 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी.
तेल बैन में राहत
अमेरिका ने यह भी माना है कि एक तय समय के लिए ईरान पर लगे तेल बैन हटाए जाएंगे.
इससे तेहरान को तेल बेचने और राजस्व कमाने का मौका मिलेगा. यह कदम ईरान की अर्थव्यवस्था को राहत देने वाला साबित हो सकता है.
वित्तीय और विकास योजना
ड्राफ्ट में यह भी तय हुआ है कि अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगी मिलकर ईरान के लिए एक रिकंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट प्लान तैयार करेंगे. इस पर अगले 60 दिनों में तेहरान के साथ बातचीत होगी और सहमति बनाई जाएगी.
न्यूक्लियर प्रोग्राम पर सहमति
तेहरान ने साफ किया है कि वह न तो न्यूक्लियर हथियार बनाएगा और न ही हासिल करेगा. अंतिम समझौते तक ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को मौजूदा स्थिति में ही रखेगा. अमेरिका ने भी सहमति जताई है कि भविष्य में बड़े समझौते के तहत ईरान अपने अत्यधिक एनरिच्ड यूरेनियम स्टॉक को कम करेगा.
ये भी पढ़ें-फ्रांस में ग्लोबल इनवेस्टर्स को पीएम मोदी का न्योता, बोले- भारत में अवसरों की कमी नहीं
आगे की बातचीत
ड्राफ्ट मेमोरेंडम में यह तय हुआ है कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम, यूरेनियम एनरिचमेंट और स्टॉक को संभालने के तरीकों पर अगले 60 दिनों में चर्चा होगी. इन बिंदुओं को अंतिम समझौते में शामिल किया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




