Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

G-20 Summit: जी20 समिट के लिए 8 सितंबर को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है. इसके साथ ही कहा है कि जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे.

Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि व्हाइट हाउस ने की है. इसके साथ ही कहा है कि जो बाइडेन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे. जहां वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

जांच रिपोर्ट में नहीं हुई कोरोना की पुष्टि

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी. इस घोषणा से एक दिन पहले सोमवार को अमेरिका की प्रथम महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद बाइडन की भी जांच की गई थी. जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई.

8 सितंबर को भारत आएंगे जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बृहस्पतिवार को भारत जाएंगे. उन्होंने बताया कि बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

जी-20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

जैक सुलिवन बताया कि बाइडन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे. सुलिवन ने कहा कि बाडइन बड़े मकसद को पूरा करने के लिए बाजार के उभरते भागीदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: यूरोपीय देशों की यात्रा पर रवाना हुए राहुल गांधी, प्रवासी भारतीय, छात्रों और वकीलों से करेंगे मुलाकात

इससे पहले, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा था कि राष्ट्रपति बाइडन के सोमवार रात को कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी और मंगलवार को भी जांच का यही परिणाम आया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital