गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी.
US Election Result 2024: अमेरिकन राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी जीत का ऐलान कर दिया है. उन्होंने जीत को अमेरिका का ‘स्वर्ण युग’ बताया. ट्रम्प बोले, “अमेरिकी लोगों के लिए मेरी यह शानदार जीत है, जो हमें अमेरिका को फिर से महान बनाने का अवसर देगी.”
बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प, आज चुनाव नतीजों के आधिकारिक ऐलान से पहले ही भाषण देने लगे. खबर लिखे जाने तक (एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक), ट्रम्प (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.32 पर) बहुमत के आंकड़े ‘270 से’ मात्र तीन इलेक्टोरल वोट दूर थे.
ट्रम्प की जीत पक्की होते ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प को और अमेरिकी जनता को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X.com पर कहा, “मेरे मित्र ट्रम्प को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.
चुनाव के तमाम सर्वेक्षणों में हैरिस और ट्रम्प के बीच कांटे की मुकाबले की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन मतगणना शुरू होने के बाद ट्रम्प को शायद ही कोई परेशानी का सामना करना पड़ा. उन्होंने शुरुआत से ही हैरिस पर बढ़त बना ली, जो लगातार कायम रही.
ट्रम्प ने अपने संबोधन में पत्नी मेलानिया को धन्यवाद देते हुए उन्हें फर्स्ट लेडी कहकर पुकारा. उन्होंने कहा, “मेलानिया ने बहुत अच्छा काम किय. वह लोगों की मदद करने के लिए बहुत मेहनत करती हैं.” उन्होंने अपने ‘अद्भुत बच्चों’ को भी धन्यवाद दिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प ने अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क को रिपब्लिकन पार्टी का “नया सितारा” बताया. ट्रम्प ने कहा कि वह एलन मस्क से प्यार करते हैं और उनके समर्थन के लिए आभार जताते हैं.
बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक मस्क ने इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति का खुलकर समर्थन किया था. अब ट्रम्प ने उन्हें एक “अद्भुत” व्यक्ति बताया है. उन्होंने मस्क की संचार व्यवस्था स्टारलिंक का जिक्र किया और नॉर्थ कैरोलाइना में बाढ़ प्रभावितों की मदद से जुड़ा किस्सा सुनाया. ट्रम्प ने कहा कि मस्क की वजह से ही नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी को जीत मिली.
यह भी पढ़िए: ट्रम्प जीत से सिर्फ 40 सीटें दूर, 10 राज्यों में मतगणना जारी; कड़ी टक्कर के बावजूद कमला हार की कगार पर
— भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…