Bharat Express DD Free Dish

‘सीक्रेट सर्विस ने बचाई जान’, प्रेस कॉफ्रेंस में और क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?

Hilton Hotel Trump Shooting: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सीक्रेट सर्विस एजेंट ने बहादुरी दिखाई और बुलेटप्रूफ जैकेट ने अधिकारी की जान बचाई. संदिग्ध कोल थॉमस एलन को हिरासत में लिया गया है.

Hilton Hotel Trump Shooting: वॉशिंगटन DC के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान अचानक गोलीबारी हुई. इस दौरान एक शख्स कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट पार कर अंदर घुस गया. सीक्रेट सर्विस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया. इस घटना में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं क्योंकि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी.

ट्रंप ने क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमलावर के पास बेहद शक्तिशाली हथियार था. उन्होंने बताया कि अधिकारी पर करीब से गोली चलाई गई थी, लेकिन जैकेट ने उसकी जान बचा ली. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने घायल अधिकारी से बात की है और वह ठीक हैं.

संदिग्ध की पहचान

इस घटना में पकड़े गए व्यक्ति का नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है, जो 31 साल का है और कैलिफ़ोर्निया के टोरेंस शहर का रहने वाला है. फिलहाल वह हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है.

पुरानी घटना का जिक्र

ट्रंप ने इस मौके पर 2024 में पेंसिल्वेनिया में हुए हमले को भी याद किया. उन्होंने कहा कि उस समय भी शूटर उनके बेहद करीब पहुंच गया था. यह पहली बार नहीं है कि उन पर जानलेवा हमला हुआ हो.

सुरक्षा पर सवाल

ट्रंप ने कहा कि जिस इमारत में यह कार्यक्रम हुआ, वह उतनी सुरक्षित नहीं थी. उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में सुरक्षा को लेकर जो नई योजनाएं बनाई जा रही हैं, उनमें बुलेटप्रूफ ग्लास और ड्रोन प्रूफ सिस्टम शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-ट्रंप को मारने की कोशिश? हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग

अमेरिकियों से अपील

अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने कहा कि आज की घटना से सबक लेते हुए अमेरिकियों को चाहिए कि वे अपने मतभेद शांति से सुलझाएं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिंसा की बजाय बातचीत और समझदारी से रास्ता निकाला जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read