Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Elon Musk की मदद करने वाले कौन हैं श्रीराम? Twitter में कर रहे धुआंधार बदलाव

श्रीराम की मदद से हो रहे है ट्विटर में बड़े बदलाव

ELON MUSK की ऐसे मदद कर रहे है भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को खरीद कर हलचल मचा दी है. जिसके बाद ट्विटर में लगातार बदलाव भी किए जा रहे है. ट्विटर कंपनी के मालिक बनते ही भारत में ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. लेकिन इन सब के बीच एक भारतीय का नाम चर्चा में आ गया. जब अमेरिकी निवेशक श्रीराम कृष्णन ने ट्वीट कर लिखा कि वो एलन मस्क की बड़े फैसले लेने में मदद कर रहे हैं.

मस्क की मदद कर रहे हैं श्रीराम कृष्णन 

श्रीराम कृष्णन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो ट्विटर को बेहतर बनाने और बड़े फैसले लेने के लिए एलन मस्क की मदद कर रहे हैं. उन्होने ट्वीट कर लिखा, ”अब जैसा कि लोग जान चुके हैं, मैं ट्विटर में एलन मस्क की अस्थाई तौर पर सहायता कर रहा हूं. मैं (और A16z) समझते हैं कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण कंपनी है और दुनिया पर इसका बहुत प्रभाव हो सकता है और एलन मस्क ही ऐसा संभव कर सकते हैं.” कृष्णन का ट्वीट सामने आते ही लोगों में ये दिलचस्पी बढ़ गई कि भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को हटाने के बाद अब भारत में कौन ट्विटर का नया CEO होगा ?

ट्वीटर से जुड़ हुए थे श्रीराम कृष्णन ?

ट्विटर में पहले से काम कर चुके श्रीराम भारतीय टेक्नोलॉजिस्ट श्रीराम कृष्णन कंज्यूमर स्टार्टअप ए16जेड (A16z) यानी Andreessen Horowitz कंपनी के जनरल मैनेजर हैं. इसके अलावा श्रीराम बिट्स्की, होपिन और पॉलीवर्क के बोर्ड में काम करने के साथ ही ट्विटर (Twitter) पर कोर कंज्यूमर टीमों का नेतृत्व कर चुके हैं. ट्विटर में उनके कंधों पर होम टाइमलाइन, नए यूजर्स के एक्सपीरियंस, सर्च, और ऑडिएंस ग्रोथ जैसी जिम्मेदारियां थीं.

कौन है श्रीराम कृष्णन ? और क्या है उनकी कहानी ?

श्रीराम का जन्म चैन्नई में हुआ था और  वो एक ‘निम्न मध्यम वर्गीय परिवार’ से थे. उनके पिता बीमा में काम करते थे और मां गृहिणी थीं.  वह 2005 में माइक्रोसॉफ्ट के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में सिएटल चले गए जब वह सिर्फ 21 वर्ष के थे. बता दें कि इससे पहले श्रीराम ने स्नैप और फेसबुक दोनों के लिए काम किया है. जिसमें स्नैप का डायरेक्ट रिस्पांस विज्ञापन व्यवसाय और फेसबुक ऑडियंस नेटवर्क शामिल है. श्रीराम ने माइक्रोसॉफ्ट में अपना करियर शुरू किया जहां उन्होंने विंडोज़ एज़ूर से संबंधित कई परियोजनाओं पर काम किया. श्रीराम अपनी पत्नी आरती राममूर्ति के साथ एक पॉडकास्ट / यूट्यूब चैनल भी होस्ट करते हैं, जिसे द गूट टाइम शो कहा जाता है.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital