Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Israel-Hamas War: गाजा पर किसकी होगी हुकूमत, जंग के दौरान अमेरिका ने बनाई योजना तो इजरायल ने किया विरोध

Israel-Hamas War: अमेरिका की इस योजना का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन तेल अवीव के साथ ही फिलिस्तीन भी पहुंचे.

गाजा

गाजा

Israel-Hamas War: इजराइल और हमास युद्ध को तकरीबन दो महीने 10 दिन हो चुके हैं. जंग में गाजा पूरी तरह से तबाह हो चुका है. वहीं अब गाजा को लेकर इजरायल और अमेरिका के बीच खींचतान शुरु हो गई है. गाजा के भविष्य को लेकर अमेरिका ने जहां अपनी योजना बनाई है वहीं इजरायल ने उसकी इस योजना का विरोध करना भी शुरु कर दिया है. हाल ही में अमेरिका ने अपनी इस योजना के बारे में जानकारी भी दी है.

यह है अमेरिका का प्लान

अमेरिका ने जो प्लान तैयार किया है उसके अनुसार गाजा पर नियंत्रण के बाद उस पर फिलिस्तीन का शासन होगा. ऐसे में इजरायल अमेरिका की इस योजना का विरोध न करे ऐसा कैसे हो सकता है. इजरायल के विरोध के बाद अमेरिका ने अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए इस पर काम करना भी शुरु कर दिया है. इसके लिए बाइडेन ने अब इजराइली सेना की जासूसी कराना भी शुरू करा दिया है.

ऐसे हुआ अमेरिका की योजना का खुलासा

अमेरिका की इस योजना का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन तेल अवीव के साथ ही फिलिस्तीन भी पहुंचे. हालांकि, बाइडेन की इस योजना से इजराइली पीएम नेतन्याहू बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे. ऐसे में नेतन्याहू और इजरायल की वॉर कैबिनेट ने बाइडेन को चिट्ठी लिखकर उनकी इस योजना का विरोध किया है.

इसे भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायली सेना ने अपने ही नागरिकों को मारी गोली, तेल अवीव में गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, नेतन्याहू बोले…

गाजा पर फिलिस्तीनी राज

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन का फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात के बाद वह बयान काफी अहम है जिससे उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी प्रशासन का सशक्तिकरण होगा. इसके लिए फिलिस्तीन की सुरक्षा को मजबूत और अभेद्य बनाया जाएगा. वहीं अमेरिका 3500 फिलिस्तीनी पुलिस वालों को ट्रेनिंग देगा. दरअसल, इजरायल के विरोध के बाद एक खुफिया रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां गाजा में इजरायल के सैन्य अभियान से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं. ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अमेरिका गाजा के भविष्य को लेकर इजरायल पर दबाव डालने के लिए ऐसा कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital