Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कचरे में मिली दुनिया की सबसे ‘पुरानी जींस’, खरीदने के लिए मची होड़, 94 लाख में बिकी

World’s oldest jeans: जहाज के मलबे से मिली दुनिया की सबसे ‘पुरानी जींस’, खरीदने के लिए मची होड़, 94 लाख में बिकी, ये जींस 12 सितंबर 1857 से पहले बनी थीं क्योंकि ये जींस 12 सितंबर 1857 को तूफान में डूबे एक जहाज से मिली थीं.

world oldest jeans

साल 1857 में डूबे एक जहाज के मलबे से मिली जींस

जहाज के मलबे से मिली जींस चर्चा में है. दरअसल, इस जींस की काफी बोली लगी थी और इसे करीब 94 लाख में बेचा गया था. नीलामी अधिकारियों ने बताया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी जींस है. दरअसल 1857 में एक जहाज डूब गया था. इस जहाज के मलबे से ये जींस अमेरिकी राज्य नॉर्थ कैरोलिना में मिली थी.

5-बटन फ्लाई वाले इस सफेद जींस पैंट के बारे में यह भी भ्रम है की उसे कि कंपनी ने बनाया है. कुछ लोग इसे लेवइस कंपनी का बता रहे हैं. लेकिन आधिकारिक तौर पर लेविस कंपनी की पहली जींस 1873 में बनाई गई थी, लेकिन ये जींस उससे 16 साल पुरानी है.

ये भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की मौत के ढाई साल बाद भी डुप्लेक्स फ्लैट खाली, नहीं आया कोई किराएदार

कुछ का मानना ​​है कि ऐतिहासिक साक्ष्य इन जीन्स के लेविस के साथ जुड़ाव की ओर इशारा करते हैं. यह कंपनी तब सूखे माल की बड़ी होलसेलर हुआ करती थी, और ये पैंट बाद में आए जींस का शुरुआती संस्करण हो सकते हैं.

लेकिन कंपनी के इतिहासकार और आर्काइव डायरेक्टर ट्रेसी पानेक ने कहा है कि इन जींस को बनाने वाले को लेकर जो भी दावे किए जा रहे हैं वह सिर्फ अटकलों के आधार पर किए जा रहे हैं. प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा- ये पैंट लेविस के नहीं हैं और मेरा मानना ​​है कि ये माइनर के वर्क पैंट भी नहीं हैं.

इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति है कि पैंट किसने बनाई, लेकिन एक बात तय है कि ये जींस 12 सितंबर 1857 से पहले बनी थीं क्योंकि ये जींस 12 सितंबर 1857 को तूफान में डूबे एक जहाज से मिली थीं. यह जहाज सैन फ्रांसिस्को से पनामा होते हुए न्यूयॉर्क जा रहा था. इससे पुरानी जींस के होने का कोई प्रमाण नहीं है.

इस जींस की नीलामी करने वाले और कैलिफोर्निया गोल्ड मार्केटिंग ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर ड्वाइट मैनले ने कहा- ये माइनर जींस चांद पर सबसे पहले झंडे की तरह हैं. यह एक ऐतिहासिक क्षण है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital