Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जी-20 शिखर सम्मेलन ने जम्मू-कश्मीर में खोले अवसरों के नए द्वार, युवा लिख रहे कामयाबी की इबारत

केंद्र की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता, प्राथमिकता और विकासपरक नीतियों ने जम्मू-कश्मीर की तस्वीर और तकदीर को बदल कर रख दिया है. कभी आतंकवाद के चंगुल में फंसे कश्मीर में अब बहुत कुछ बदल चुका है.

केंद्र की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता, प्राथमिकता और विकासपरक नीतियों ने जम्मू-कश्मीर की तस्वीर और तकदीर को बदल कर रख दिया है. कभी आतंकवाद के चंगुल में फंसे कश्मीर में अब बहुत कुछ बदल चुका है. ये सब संभव हो पाया है जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने से. सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई सुधारात्मक और युवा-केंद्रित कदम उठाए हैं. जिसके परिणाम लोगों के सामने हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल के दौरान जम्मू-कश्मीर में 82,000 से अधिक व्यावसायिक इकाइयां स्थापित की गई हैं. इन उद्यमों ने लगभग 2.85 लाख युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं.

‘मिशन यूथ’ के तहत सरकार ने 70,000 युवा लड़के और लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हाथ बढ़ाया है. लगभग 15000 विकास परियोजनाएं जो पिछले 10 से 20 वर्षों से अधर में थीं, पिछले तीन वर्षों के दौरान पूरी की गई हैं. जेके यानी श्रीनगर और जम्मू की ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन राजधानियां, जिन्हें 2019 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षणों में खराब रेटिंग दी गई थी, अब स्मार्ट शहरों में तब्दील हो गई हैं. केंद्र शासित प्रदेश अब विकास की नई इबारत लिख रहा है. 2019 के बाद से कश्मीर में तेजी से प्रगति हुई है और क्षेत्र की क्षमता का पूरी तरह से पता लगाया गया है. युवा ‘नया जम्मू और कश्मीर’ के शिल्पकार के रूप में उभरे हैं, क्योंकि तीन दशकों तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का गवाह रहे इस क्षेत्र में युवा उद्यमियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. वे एक समृद्ध समाज के निर्माण के लिए समर्पण के साथ काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar: भागलपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल गंगा नदी में गिरा, बीजेपी ने CM नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, गिरते पुल का Video हुआ वायरल

श्रीनगर में 3 दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन ने जम्मू-कश्मीर के लिए अवसरों के एक नए युग का द्वार खोल दिया है. जी20 प्रतिभागियों ने जम्मू-कश्मीर के विकास की गाथा की सराहना की और हिमालयी क्षेत्र के ब्रांड एंबेसडर बनने का वादा किया. जम्मू-कश्मीर के लोग हर क्षेत्र में सरकार के साथ सहयोग कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक “विकसित भारत” बनाने के मिशन को पूरा करने में योगदान दे रहे हैं. हाल ही में जम्मू और कश्मीर के गर्वनर मनोज सिन्हा ने बहुप्रतीक्षित पर्यटन स्थल ‘का उद्घाटन किया. ये जम्बू चिड़ियाघर ‘नगरोटा में जिसका हाल ही में लोकार्पण किया गया. ‘जम्बू चिड़ियाघर’ केंद्र शासित प्रदेश का पहला पूर्ण विकसित चिड़ियाघर है और इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital