Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,भारत का डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क दुनिया में बेमिसाल  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,भारत का डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क दुनिया के लिए मिसाल  

ग्रेटर नोएडा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत हमारे किसान हैं.प्रधानमंत्री ने ये बाते ग्रेटर नोएडा में विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कही.कार्यक्रम का आयोजन इंडियन एक्सपो मार्ट में किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि विदेशों का डेयरी सेक्टर भारत से अलग है.इस कार्यक्रम में अमेरिका, फ्रांस और कनाडा समेते 50 से ज्यादा देशों के 1433 नुमाइंदे हिस्सा ले रहे हैं.

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के यहां आने से पहले शनिवार को इसकी तैयारियों का जायजा लेने नोएडा पहुंचे थे. पीएम मोदी सुबह नोएडा पहुंचे औऱ कार्यक्रम में शिरकत की. सम्मेलन समारोह में उन्होंने किसानों की जमकर प्रशंसा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा बड़ा नेटवर्क फैला है जिसकी मिसाल पूरे दुनिया में कहीं भी मिलना बेहद मुश्किल है. डेयरी सेक्टर आज दुनिया भर के करोड़ों लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन बन गया है.

2025 तक लक्ष्य कर लेगें हासिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में पशुओं के टीकाकरण पर भी काफी जोर दिया जा रहा है. हमने संकल्प लिया है कि 2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज़ और ब्रुसलॉसिस की वैक्सीन लगवा लेंगे.  हम इस दशक के आखिरी तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति पाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.

 

कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी रहे मौजूद

भारत दूसरी बार कर रहा डेयरी सम्मेलन की मेजबानी

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय़ गृह मंत्री अमित शाह औऱ उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें. बता दें आज शुरू हुए वर्ल्ड डेयरी समिट का आयोजन 15 सितंबर तक चलेगा.इस सम्मेलन में 800 से अधिक किसान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. इस बार इसकी थीम “पोषण औऱ आजीविका  के लिए डेयरी” विषय रखा गया है. वर्ल्ड डेयरी समिट का आयोजन पहली बार 1903 में किया गया था. भारत दूसरी बार इस समिट की मेजबानी कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital