Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोपाल में कल से शुरू होगा राष्ट्रवादी संगठन MRM का अमृतकाल अभ्यास वर्ग

Bhopal: आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंच अपना अमृत काल अभ्यास वर्ग मना रहा है. देश भर से कार्यकर्ता भोपाल में इकट्ठा हो चुके हैं.

Indresh Kumar

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 8 जून गुरुवार से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अमृतकाल अभ्यास सत्र पूरे ज़ोर शोर के साथ शुरू होने जा रहा है. इस अभ्यास सत्र में देश भर से 500 से ज्यादा मुस्लिम कार्यकर्ताओं की शिरकत रहेगी. अभ्यास वर्ग को आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के साथ साथ अन्य बुद्धिजीविओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

इस मौके पर मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने जानकारी दी कि मंच का काम देश के हर छोटे बड़े गंभीर मसलों पर राष्ट्रहित को आगे रखते हुए काम करने की है. इसी कड़ी में एक सजग, सबल, सशक्त भारत बनाने की दृष्टिकोण से यह जरूरी हो जाता है कि मंच के कार्यकर्ताओं के बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कसरत की परम्परा की जाती रहे. ताकि मंच के हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका और राष्ट्र चिंतन को लेकर कोई दुविधा की स्थिति न रहे.

सभी राज्यों में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सक्रियता

मीडिया प्रभारी ने बताया कि विगत बीस वर्षों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश और समाज की आवश्यकता के अनुसार देश के लगभग सभी राज्यों में निरंतर सक्रिय है और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जिस किसी काम को अपने हाथ में लिया उसे सही अंजाम देके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में मदद की है.

मंच 20 से अधिक वर्षों से मुस्लिम समाज के बीच आपसी भेद भाव और अशिक्षा को दूर कर तालीम, तहजीब और तरक्की के लिए शिद्दत के साथ काम कर रहा है. मतभेदों को दूर कर लोगों के बीच एकता, अखंडता और सौहार्द को बढ़ाने का काम मंच बखूबी अपने संरक्षक एवं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में निष्पक्षता के साथ करता आ रहा है.

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के खिलाफ एफआईआर होगी वापस, जानें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक में किन-किन मुद्दों पर बनी सहमति

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की इन कामों में प्रमुख भूमिका

शाहिद सईद ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने से लेकर कश्मीर में धारा 370, 35ए के विरूद्ध जनजागरण के विषय तक को बड़ी गंभीरता से लोगों के समक्ष रखने का काम किया है. तीन तलाक पर जागरूकता अभियान चला कर कानूनी अमली जामा पहनाने में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसी कड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंच अपना अमृत काल अभ्यास वर्ग मना रहा है. देश भर से कार्यकर्ता भोपाल में इकट्ठा हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital