Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mirzapur: मोदी-योगी को लेकर राजनीतिक बहस में मर्डर, मुस्लिम ड्राइवर ने दूल्हे के चाचा पर चढ़ाई बोलेरो, मौके पर ही मौत

फरार ड्राइवर पर कार्रवाई का मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग को शव रखकर जाम लगा दिया.

जाम हटवाने पहुंची पुलिस

जय प्रकाश सिंह

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बारात लेकर लौटते वक्त दुल्हे के चाचा के साथ बोलेरो ड्राइवर मो. अजहर की मोदी- योगी को लेकर राजनीति बहस होने के बाद ड्राइवर ने उनके ऊपर बोलेरो चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने फरार ड्राइवर की गिरफ्तारी के मांग को लेकर मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया. बाद में अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाया. वहीं पुलिस की टीम ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब मुस्लिम ड्राइवर मो. अजहर ने दूल्हे के चाचा को बोलेरो से मौत के घाट उतार दिया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने हाईवे मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग को शव रखकर जाम लगा दिया. आक्रोशित परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा ने ग्रामीणों और परिजनों को घंटों समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन परिजन नहीं माने .जानकारी मिलने पर अपर जिला अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया. तब जाकर परिजनों ने जाम हटाया.

इस दौरान घंटों जाम लगा रहा. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़े- UP News: शादी की खुशियों के बीच दादी की हुई मौत… तो मुर्दाघर में ही तीन दिन के लिए डेड बॉडी को करा दिया ‘हाउस अरेस्ट’ !

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है राजेशधर दुबे अपने भाई राकेश धर दुबे के बेटे की शादी में मिर्जापुर गए हुए थे. शादी से सुबह वापस हो रहे थे. बोलेरो गाड़ी में 5 लोग बैठे हुए थे. कुछ बाराती रास्ते मे उतर गए. इस दौरान ड्राइवर अजहर और राजेशधर दुबे में मोदी- योगी के नाम पर गाड़ी में ही राजनीतिक बहस होने लगी, जिससे नाराज होकर ड्राइवर ने पहले राजेशधर दुबे को नीचे उतार दिया और फिर उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गया. बताया जा रहा है कि वह काफी दूर तक उनको घसीटता भी रहा. राजेशधर दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में श्रीकांत प्रजापति अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है और फरार ड्राइवर की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital