Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

योगी सरकार करने जा रही यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, जानें, कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने वाली है. इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा.

सांकेतिक फोटो

Edited by

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार पुलिस विभाग में बंपर भर्ती करने वाली है. इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी किया जाएगा. यूपी पुलिस में 52 हजार 699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन न होने के चलते अभी तक इसका नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है.

इसी  साल भर्ती पूरी करने की तैयारी

सिपाही भर्ती परीक्षा को आयोजित कराने के लिए दो कंपनियां आगे आई हैं. जिसके बाद अब भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए योगी सरकार कवायद में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक, भर्ती बोर्ड 15 जुलाई तक भर्ती से संबंधित कार्यों को कराने वाली संस्था का चयन कर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. वहीं सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल के अंत तक कराने की तैयारी है.

इन पदों पर होगी परीक्षा

41,811 सिपाही नागरिक पुलिस
1007 फायरमैन
1341 सिपाही यूपीएसएसएफ
8540 सिपाही पीएसी

यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी, UNGA के अध्यक्ष बोले- पूरी दुनिया में बढ़ा Yoga का महत्व

यूपी पुलिस में में पहले 35 हजार 757 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसे अब बढ़ाकर 52 हजार 699 कर दिया है. माना जा रहा है कि 25 लाख अभ्यर्थी आवेदन करेंगे जो भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. परीक्षा को कराने के लिए पहले टीसीएस ने हामी भरी थी, लेकिन फिर बाद में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने निविदा को रद्द कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital