Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर मायावती का बड़ा प्लान, संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत, भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- लव जिहाद…

Lucknow: मायावती ने कहा कि यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है.

Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती (फाइल फोटो)

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं और जनता को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगा रहे हैं. वहीं यूपी में बसपा भी नई रणनीति के साथ लोकसभा चुनाव-2024 में उतरने की तैयारी में है. इसको लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार बैठकें कर रही हैं. बुधवार को भी उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव सम्बंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर मायावती ने संगठन में बदलाव को लेकर बड़े संकेत दिए हैं. इसी के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं.

पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा “मजबूती से लगो”

सूत्रों के मुताबिक ये बैठक करीब एक घंटे चली. इस दौरान बसपा सुप्रीमो ने 2024 लोक सभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए. बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय पर स्टेट, मंडल एवं जिला कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली. इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी को मजबूती से लग जाना है.

ये भी पढ़ें- UP News: कानपुर देहात में जारी है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’, पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 2020 से था फरार

भाजपा बंटा रही है लोगों का ध्यान

मायावती ने कहा कि यूपी के करोड़ों लोगों के जीवन में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, बिजली, पानी, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं है. इसी के साथ भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इन कमियों से लोगों का ध्यान बांटने के लिए भाजपा की सरकारें जातिवादी, सांप्रदायिक व धार्मिक विवादों को जानबूझकर पूरी छूट दे रही है. वह बोलीं कि इसी से देश की प्रगति प्रभावित हो रही है. उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर कहा कि, देश का निर्यात घटने के कारण व्यापारी घाटा पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचना सभी के लिए चिंतनीय है.

भाजपा बचे लव जिहाद से

मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे दिशा-निर्देश देते हुए कहा, “भाजपा सरकारों को लव जिहाद, लैंड जिहाद, हिजाब, मदरसा, स्कूल-कॉलेज, बुलडोजर राजनीति, धार्मिक उन्माद, फैलाने वाले नफरत बयानों से बचना होगा.” वह बोलीं कि, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में यही हो रहा है.”

पुलिस बेलगाम है, सरकार फेल है

उन्होंने आगे कहा कि विकास पूरे प्रदेश का होना चाहिए न कि समाजवादी पार्टी की हुकूमत की तरह कुछ विशेष जिले के मात्र खास क्षेत्रों का. कानून व्यवस्था पर सरकार फेल है. हाल ही में पुलिस कस्टडी में हुई कुछ माफियाओं की हत्या को लेकर बोलीं कि, हिरासत में हत्या तथा अपराधियों में खुलेआम टकराव ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है. पुलिस व प्रशासन बेलगाम है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital