Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Adipurush पर आगबबूला हुए ‘रामायण’ के लक्ष्मण, बोले- इनको डूब कर मर जाना चाहिए

Sunil Lahri on Adipurush: रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने आदिपुरुष के मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा की फिल्म देखने के बाद मुझे इतनी शर्मा आई कि लगा अब मैं पर्दा ही फाड़ दूं।

Adipurush: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए फिल्म के डायलॉग को लेकर लोगों को खास आपत्ति है. इस फिल्म को लेकर लोगों में इस कदर नाराजगी है कि सड़क पर प्रदर्शन हो रहे हैं इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी मनोज मुंतशिर और ओम राउत को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इसी दौरान अब रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने इस फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि मुझे किसी भी एंगल से ये फिल्म पसंद नहीं आई है. फिल्म में कैरेक्टराइज से लेकर एग्जीक्यूशन सीन्स और सिचुएशन्स का कोई सिर-पांव नहीं था.

मुझे नहीं पता यह फिल्म क्यों बनाई गई

वहीं, सुनील लहरी ने कहा कि मुझे यह नहीं समझ आया कि यह फिल्म क्यों बनाई गई किसे दिखाने के लिए बनाई गई जो मॉर्डनाइजेशन की बात करते है वे बताएं टैटू बनाने से और विराट कोहली जैसी हेयर स्टाइल रखने से फिल्म मॉर्डन हो जाती है क्या? उन्होंने कहा पिक्चर देखने के बाद मुझे शर्म आ रही है कि मैं इसको लेकर क्या बोलूं. जो थियेटर में लोग बैठे हुए थे उनके भी रिएक्शन बहुत खराब थे.

हनुमान जी सिर पीट रहे होंगे

फिल्म में हनुमान जी के डायलॉग के सवाल पर सुनील लहरी ने कहा, इस देश का नागरिक होने के नाते मैं अपनी संस्कृति का बहुत सम्मान करता हूं. उसका एक हिस्सा होने के नाते मुझे लग रहा था कि मैं पर्दा फाड़ दूं. इस फिल्म को देखकर हनुमान जी भी सिर पीट रहे होंगे कि मुझसे किस तरह के डायलॉग बुलवाए जा रहे हैं. इस फिल्म में बम्बईया फुटपाथ लैंग्वेज बुलवाई गई है. रावण जैसा ज्ञानी व्यक्ति लोहा पीट रहा है.

ये भी पढ़े:सरकार ने किए ये 4 अहम बदलाव, PM Kisan की 14वीं किस्त से पहले जान ले नियम, नहीं तो होगी मुश्किल

चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए

फिल्म के डायलॉग बदले जाने को लेकर उन्होंने कहा, एक बार कपड़ा फट जाता है तो नया नहीं होता. कुछ भी कर लें अब जो होना था वो हो गया है. आज भी हनुमान जी के मंदिर में चले जाइए लोगों में कितनी श्रृद्धा है. युवा हनुमान जी का पाठ करते हैं, उनका तिलक लगाकर घूमते हैं. उन्होंने मेकर्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इन लोगों को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital