Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP News: बीजेपी के पूर्व विधायक की अमर्यादित टिप्पणी, अपनी ही पार्टी के सिंधिया को बताया नामर्द, कांग्रेस ने कहा- यही इज्जत मिली है?

MP News: वहीं भीमावद का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसना शुरू कर दिया है.

arun bhimawad

अरुण भीमावद व ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश के शाजापुर से पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता अरुण भीमावद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर विवादित बयान दिया है. केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीजेपी नेता अपना आपा खो बैठे. इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नामर्द तक कह दिया.

शाजापुर जिले के पोलायकलां में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने मंच से भाषण देना शुरू किया तो उनके शब्दों को सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को नामर्द तक कह दिया. इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

भीमावद ने कहा, “2020 में हमारे कार्यकर्ताओं को जोश आया कि यह सरकार गिरनी चाहिए. कोई ज्योतिरादित्य सिंधिया नामर्द, जो कांग्रेस नेता था, उस समय भगवान ने उन्हें सद्बुद्धि दे दी और वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ गए. इससे हमारी भावनाएं भी बढ़ीं. ईश्वर ने हमारी बातों को सुना जनता की आवाज को सुना और कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना”

अपने भाषण के दौरान बीजेपी नेता ने दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस की सरकार गिराने का आरोप लगाया. उन्होंने कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी को चेतावनी देने के लहजे में कहा, “तू कितना भी घूम ले, इस विधानसभा में अब तेरी दाल गलने वाली नहीं है.”

ये भी पढ़ें: 6 साल के बच्चे की हुई थी किडनैपिंग, 12 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस ने बदमाश को किया अरेस्ट, जानिए कैसे टी-शर्ट पर लिखे एक स्लोगन ने केस को कर दिया सॉल्व

कांग्रेस ने सिंधिया पर कसा तंज

वहीं भीमावद का वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसना शुरू कर दिया है. एमपी कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “भाजपा के पूर्व विधायक अरुण भीमावद ने सिंधिया को नामर्द बताया। शाजापुर से भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष भी रह चुके है अरुण भीमावद। क्या उसूलों पर आंच आई?”

कुणाल चौधरी ने साधा निशाना

कुणाल चौधरी ने भी ट्वीट कर भाजपा नेता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “पूर्व विधायक अरुण भीमावद समेत भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है और बाकी की सच्चाई ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद बता सकते हैं. भाजपा नेताओं द्वारा प्रतिदिन बेइज़्ज़त होने के बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के उसूलों पर आंच नहीं आ रही?”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital