Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Hyderabad: इलाज कराने आई महिला टेबल पर भूली 50 लाख की हीरे की अंगूठी, कर्मचारी ने चुराया, फिर टॉयलेट में बहाया, जानिए क्या है वजह

Hyderabad Diamond Ring News: हैदराबाद एक महिला हीरे की अंगूठी टेबल पर रखकर भूल गई थी. उस अंगूठी को चुपके से क्लिनिक में ही काम करने वाली महिला कर्मचारी ने उठा लिया.

इलाज के दौरान एक महिला अपनी अंगूठी लेना भूल गई थी (symbolic image- pixabay)

Diamond Ring Hyderabad: हैदराबाद में एक महिला ने करीब 50 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी टॉयलेट में बहा दी. बाद में काफी मशक्‍कत के बाद उस कीमती अंगूठी को बरामद किया गया. यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है.

घटना हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स में एफएमएस डेंटल एंड स्किन क्लिनिक की है, जहां बंजारा हिल्स के नरेंद्र कुमार अग्रवाल की बहू 27 जून 2023 को इलाज कराने गई थी. इलाज के वक्‍त उन्‍होंने अपनी अंगूठी को निकालकर साइड में टेबल पर रख दिया था. इसके बाद वह जब क्लिनिक से बाहर निकलीं तो अंगूठी को लेना भूल गईं. कुछ देर बाद क्लिनिक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी टेबल के पास से गुजरी और उसने अंगूठी को उसे अपने पर्स में रख लिया.

ऑनर ने हीरे की अंगूठी को उतारकर क्लिनिक में टेबल पर रखा था

अंगूठी चुराने पर बाद में जब उसे पता चला कि अंगूठी बहुत महंगी है तो वह तनाव में आ गई. वह अंगूठी चोरी के आरोप में पकड़े जाने के डर से वॉशरूम गई और अंगूठी को टिश्यू पेपर में लपेटकर कमोड में बहा दिया. उधर, घर लौटने पर अंगूठी की मालकिन अचानक एहसास हुआ कि उसकी अंगूठी उंगली से गायब है. उसे याद आया कि उसने अंगूठी को क्लिनिक में टेबल पर उतारकर रखा था, इसलिए वह फौरन वापस क्लिनिक गई, लेकिन उसे अंगूठी वहां नहीं मिली.

यह भी पढ़ें: Diamond League जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस ने अंगूठी बरामद कर ली

अंगूठी के बारे में क्लिनिक के कर्मचारियों से पूछताछ की गई, लेकिन सबने कहा कि उन्‍हें नहीं पता है. मौके पर पुलिस बुला ली गई. पुलिस ने सख्‍ती से पूछताछ की और इसी दौरान क्लिनिक में काम करने वाली एक महिला डर गई. फिर उसने कुबूल कर लिया कि उसे अंगूठी का पता है. उसने कहा, ‘किसी ने मेरे पर्स में टिशू पेपर में लपेटी हुई अंगूठी रख दी थी और उसने उसे वॉशरूम के कमोड में बहा दिया है.

पुलिस ने उसके बाद एक प्लंबर को बुलवाया और फिर टायलेट के कमोड से उस अंगूठी बरामद किया. वहीं, पुलिस ने अंगूठी को गायब करने वाली महिला को कस्‍टडी में ले लिया. अंगूठी की मालकिन का आरोप है कि क्लिनिक में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने उस अंगूठी को टेबल से चुराया था. लिहाजा, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital