Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Up : ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल डिस्कॉम के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का जाना हाल

ऊर्जा मंत्री द्वारा पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं.

ak sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

उत्तर प्रदेश जितना बड़ा प्रदेश है उससे कहीं अधिक आमजन की समस्याएं भी हैं, बिजली व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है जिसके बिना रह पाना असम्भव तो नहीं है लेकिन बहुत मुश्किल है. ऐसे में जब बिजली से जुड़ी हुई कोई भी समस्या होती है तो आमजन को बिजली विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 (Toll free number) की याद बरबस ही आ जाती है.

प्रदेश के डिस्कॉम के कॉल सेंटर प्रापर रिस्पॉन्स कर रहे हैं कि नहीं और बातचीत का तरीका ठीक है या नहीं, यह बात जानने के लिए खुद सूबे के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (A K Sharma) ने वाराणसी पहुंचकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कस्टमर केयर सेंटर 1912 का निरीक्षण किया.

इस दौरान वह उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने और संतुष्टि हेतु उनका फीडबैक लेने आदि के संबंध में वहां के कर्मचारियों से जानकारी लेते नज़र आये. उन्होंने वर्तमान में आ रही शिकायतों की भी जानकारी ली एवं उसके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में जाना और अधिकारियों को कॉल सेंटर की व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिया.

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की हिला हवाली न हो, सभी फोन कॉल रिसीव किए जाए और काल के दौरान उपभोक्ताओं से पूर्ण शालीनता और सहजता से बात करें तथा उनके सवाल का समुचित जवाब दिया जाए. कॉल सेंटर का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है, कॉल सेंटर के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान आ रही शिकायतों के बारे में ऊर्जा मंत्री द्वारा पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि इस समय बिजली कनेक्शन, सुझाव, मीटर खराबी, केबल, स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति तथा विद्युत चोरी से संबंधित शिकायतें आ रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी स्थित 1912 कॉल सेंटर में कुल 186 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो कि इस व्यवस्था को संभाल रहे हैं और प्रदेश सरकार की मंशानुरूप उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest