Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी में 14 से 21 जुलाई तक नगर सफाई महाभियान

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरों को साफ-सुथरा एवं वैश्विक स्तर का बनाने के लिए कई चरणों में सफाई अभियान चलाये जा चुके हैं.

ak sharma

नगर विकास मंत्री एके शर्मा

UP News: उत्तर प्रदेश के नगरों को सजाने और सवारने वाले विभाग ने नगरीय जनजीवन को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए और मुहिम चलाई है. राज्य के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को अपने निकायों में एक सप्ताह का नगर सफाई महाअभियान चलाने का निर्देश दिया है. सफाई का यह महाअभियान बरसात में गंदगी से राहत देने व नगरों की साफ-सफाई व नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए 14 से 21 जुलाई, 2023 तक सभी मेयर, चेयरमैन, अध्यक्ष एवं पार्षद के नेतृत्व में चलाया जायेगा.

इस अभियान में स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधिगण भी अपना सार्थक सहयोग प्रदान करते दिखेंगे. इस दौरान शहरों के सभी पूजा स्थलों, स्मारकों, सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों, स्कूलों, पर्यटन स्थलों, रेलवे स्टेशनों, बस-स्टेशनों एवं चौराहों पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं सुन्दरीकरण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. साथ ही शहरों के कूड़ा स्थलों, गंदे स्थानों को पूर्णतया साफ कर वहां पर 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण किया जाना है.

मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि इस दौरान पार्कों का सुन्दरीकरण, नगरों के नाले-नालियों की साफ-सफाई, जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जल निकासी की बेहतर व्यवस्था बनाने, नियमित कूड़ा उठान तथा नाले-नालियों के निर्माण में गड़बड़ी, सीवर की समस्या, स्ट्रीट लाइट की खराबी में सुधार पर ध्यान दिया जायेगा. सावन के महीने में सत्यम, शिवम, सुन्दरम की अवधारणा को चरितार्थ करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सभी जन-प्रतिनिधियों के साथ आमजन भी अपना सहयोग प्रदान करें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जायेगा और सफाई व स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिना आमजन की सहभागिता के सफाई जैसे कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है. किसी भी निकाय में मैन और मशीन की कमी न पड़े, इसके लिए एक-दूसरे का सहयोग करें, जिससे कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के शहरों की स्थिति में बेहतर सुधार हो.

नगर विकास मंत्री ने कहा कि नगरों को साफ-सुथरा एवं वैश्विक स्तर का बनाने के लिए कई चरणों में सफाई अभियान चलाये जा चुके हैं और इसके पहले चार हजार से अधिक कूड़ा स्थलों को साफ भी किया गया है. इस दौरान जो भी कूड़ा स्थल एवं गंदे स्थान शहरों में बचे होंगे, उन्हें पूरा साफ-सुथरा बनाकर वहां पर 22 जुलाई को वृक्षारोपण का वृहद अभियान चलाया जायेगा. इस दौरान वहां पर फलदार, नक्षत्र वन, नौग्रह वाटिका, शोभादार एवं फूलदार वृक्षों का रोपड़ किया जायेगा. वृक्ष ईश्वर का ही स्वरूप है इसलिए उसे साफ-सुथरे जगह पर ही लगाया जा सकता है, इसीलिए वृक्षारोपण से पहले सफाई का यह महाअभियान चलाया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital