Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tomato Price: टमाटर बेचकर करोड़पति बना पुणे का किसान, ऐसे बदल गई किस्मत

तुकाराम के पास 18 एकड़ कृषि भूमि है और 12 एकड़ भूमि पर वह अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं.

टमाटर बेचकर करोड़पति बना पुणे का किसान

टमाटर बेचकर करोड़पति बना पुणे का किसान

Tomato Price: देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच, महाराष्ट्र के पुणे जिले में टमाटर की खेती करने वाले एक किसान को खजाना मिल गया है. तुकाराम भागोजी गायकर के परिवार ने एक ही महीने में टमाटर बेचकर करीब 1.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. उन्होंने पिछले महीने 13,000 टमाटर की क्रेट बेचकर 1.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. तुकाराम के पास 18 एकड़ कृषि भूमि है और 12 एकड़ भूमि पर वह अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं. परिवार ने कहा कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं और उर्वरकों और कीटनाशकों के बारे में उनका ज्ञान उन्हें यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि उनकी फसल कीटों से सुरक्षित है. पिछले महीने, उन्होंने 1,000 से 2,400 रुपये प्रति क्रेट बेचा. पुणे जिले के एक शहर जुन्नार में कई किसान टमाटर बेचकर करोड़पति बन गए हैं. इतना ही नहीं महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है. जहां तुकाराम की बहू सोनाली रोपण, कटाई, पैकेजिंग जैसे कार्यों को संभालती है, वहीं उनका बेटा ईश्वर सेल्स और लेनदेन का काम संभालता है. पिछले तीन महीनों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिला है.

चंडीगढ़ में 350 रुपये किलो बिक रहा टमाटर

बता दें कि टमाटर इन दिनों कुछ ज्यादा ही भाव खाए हुए है. कभी 5-10 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर आज देश के कई हिस्सों में 350 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसकी वजह बारिश बताई जा रही है. बारिश के कारण ठीक ढंग से आपुर्ति नहीं हो पाने की वजह से इसकी कीमत सातवें आसमान तक पहुंच गई है. चंडीगढ़ में टमाटर ने लोगों की जेब ढीली कर दी है. चंडीगढ़ के किसी भी मार्केट में चले जाइये, कीमत 350 रुपये के करीब ही है. वहीं गाजियाबाद में टमाटर 250 रुपये किलो बिक रही है. बात करें यदि उत्तराखंड की तो गंगोत्री धाम में भी टमाटर की कीमत 250 रुपये किलो ही है. वहीं, ऋषिकेश में 180 रुपये किलो बिक रहा है.

यह भी पढ़ें: सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, भाजपा में कर सकते हैं वापसी

“अभी कीमतें बढ़ती रहेंगी”

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में कीमत और भी बढ़ने वाली है. कीमत में इजाफा कुछ समय तक जारी रहेगी. बारिश के बीच कोई नया पौधारोपण नहीं किया जा सकता. आने वाले हफ्तों में कीमतें बढ़ती रहेंगी. अगर सब्जियों की ताजा दरों की बात करें तो, दिल्ली और आसपास के शहरों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि फूलगोभी की कीमत 110 रुपये प्रति किलो है. अदरक लगभग 370 रुपये प्रति किलो है और हरी मिर्च की कीमतें 230 रुपये प्रति किलो हो गई हैं.भारी बारिश के कारण देश के अलग-अलग इलाकों से सप्लाई प्रभावित हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest