Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Watch Video: बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर RPF के कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी लात, Video Viral होते ही पुलिसकर्मी सस्पेंड

Belthara Road Railway Station: यूपी के बलिया जिले से एक मार्मिक वीडियो सामने आया है. यहां के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के कांस्टेबल ने नाबालिग लड़की को लात मारी है.

Belthara Road Railway Station: वायरल वीडियो की ग्रैब तस्वीर

Belthara Road Railway Station: वायरल वीडियो की ग्रैब तस्वीर

Belthara Road Railway Station: यूपी के बलिया जिले से एक मार्मिक वीडियो सामने आया है. यहां के बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के कांस्टेबल ने नाबालिग लड़की को लात मारी है. वीडियो में देखा गया कि वह लड़की जमीन पर गिर गई है जिसके ऊपर उस पुलिसकर्मी ने अपना पांव रखा है और उसे दबा दिया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन ने इसे संज्ञान में ले लिया है. फिलहाल, आरपीएफ के आरोपी कांस्टेबल बलिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है.

Belthara Road Railway Station: आजमगढ़ आरपीएफ इंस्पेक्टर मामले की करेंगे जांच- आरपीएफ

आरपीएफ के कांस्टेबल बलिंदर सिंह द्वारा नाबालिग लड़की को लात मारने के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पूर्वोत्तर रेलवे के आरपीएफ वाराणसी डिवीडन ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल का नाम बलिंदर सिंह है. मामले में जांच को लेकर आगे बताया गया,”आजमगढ़ आरपीएफ इंस्पेक्टर मामले की जांच करेंगे. इस बीच आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है.” वाराणसी डिवीजन के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया,”अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि घटना कब हुई, लेकिन मामले की जांच चल रही है.”

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में फिर मंदिर पर हमला, दागा रॉकेट लॉन्चर, सीमा हैदर मामले में 26/11 जैसे हमले की दी गई थी धमकी

सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- इंसानियत तो इनमें है ही नहीं

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. साक्षी नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक ने कहा,”इंसानियत तो इनमें है ही नहीं.” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा,”शर्मसार करने वाला काम किया है.” एक यूजर ने कहा है कि ऐसा लगता है जैसे चारों ओर राक्षस फैले हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026