Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur Violence: महिलाओं से दरिंदगी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI बोले- सरकार करे सख्त कार्रवाई, वरना हम करेंगे

मणिपुर में दो महिलाओं को सड़क पर नग्न करके घुमाने और उनके साथ दरिंदगी करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है.

सुप्रीम कोर्ट

मणिपुर में दो महिलाओं को सड़क पर नग्न करके घुमाने और उनके साथ दरिंदगी करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ सिंह ने कहा है कि “मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न कर घुमाने का जो वीडियो सामने आया है वो वास्तव में विचलित करने वाला है. केंद्र सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे. सीजेआई ने सख्त निर्देश जारी करते हुए सरकार से रिपोर्ट देने को कहा है. इसके अलावा ये भी कहा है कि अगर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो हम करेंगे. इस तरह की घटना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. ये संवैधानिक अधिकारों का हनन है.

सरकार कार्रवाई करें, वरना हम करेंगे- SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस घटना से पूरे देश में रोष है. राज्य सरकार मामले की रिपोर्ट पेश करे और ये बताए कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई की गई है. सीजेआई ने कहा, ” हमें इन तस्वीरों ने काफी परेशान किया है. हम आहत हुए हैं. हिंसा प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं को सामान की तरह से इस्तेमाल किया गया है. बता दें कि मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते शुक्रवार को इसपर सुनवाई करेगा.

यह भी पढ़ें- Manipur Violence: महिलाओं से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में 12 टीमें दे रहीं दबिश

मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार

महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है. हेरादास को पुलिस ने गुरुवार की सुबह थॉउबल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया है. जिसमें वो हरी-टीशर्ट पहने हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने दावा किया है कि वायरल वीडियो में महिला के साथ अभद्रता कर रहा युवक हेरादास है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों को लगाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital