Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur Video: ‘सभ्यता का चीरहरण, संस्कृति का पाताल-पतन’, मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बीजेपी पर बरसीं मायावती

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी मणिपुर से वायरल हुए इस हैवानियत के वीडियो की आलोचना की है.

Bharat Jodo Yatra

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Manipur Viral Video: पिछले ढाई-तीन महीनों से हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर से देश को शर्मसार कर देने वाली एक और घटना सामने आ गई है. यहां दो महिलाओं के साथ हैवानियत की हद पार कर देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आलोचना हो रही है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. जहां एक ओर अखिलेश ने इसे सभ्यता का चीरहरण बताया है तो वहीं मायावती ने भाजपा और उसकी सरकार पर प्रहार करते हुए सवाल खड़े किए हैं.

बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस वीडियो में भीड़ कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनको सड़क पर घुमाते नजर आ रही है और उनके साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए देखी जा रही है. इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसकी आलोचना हो रही है. वहीं विपक्षी दल भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मणिपुर की घटना पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन.”

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से एक अन्य ट्वीट में कहा, “मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफ़रत की नीति और भाजपा की वोट की राजनीति ज़िम्मेदार है.” उन्होंने ये भी कहा, “बहन-बेटियों के परिवारवाले अब तो भाजपा की ओर देखने तक से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे.”

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर की घटना पर ट्वीट करते हुए कहा, “मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिन्तित है.”, उन्होंने कहा, “महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है.” उन्होंने भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए, “राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है, किन्तु क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?”

ये भी पढ़ें- मणिपुर में महिलाओं के साथ हैवानियत पर आक्रोश में देश, कांग्रेस ने मांगा सीएम N. Biren Singh का इस्तीफा, चौतरफा दबाब के बाद एक्शन में सरकार

जयंत चौधरी ने भी की आलोचना

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी इस हैवानियत की आलोचना की है और कहा, “मणिपुर का वीडियो भयावह है और बेरोक-टोक सांप्रदायिक हिंसा से संकेत मिलता है कि इंटरनेट शटडाउन का आदेश जमीनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने और प्रबंधित करने के बजाय विफलताओं से उत्पन्न राजनीतिक नतीजों को प्रबंधित करने के लिए दिया गया था!”

मणिपुर में जारी है हिंसा

मणिपुर में बीते ढाई महीने से भी अधिक समय से नस्लीय हिंसा जारी है, जिससे राज्य में अराजकता व्याप्त हो गई है. मालूम हो कि इस हिंसा में दो समुदाय कुकी और मैतेई शामिल हैं. इन दो समुदायों के नस्लीय संघर्ष के कारण हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं और राज्य सरकार के शेल्टर होम में रहने के लिए बाध्य हैं. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैवानियत का ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. जिसमे महिलाओं को निर्वस्त्र कर पुरुषों की भीड़ उनको कहीं लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और लोग अब मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital