Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Narmadapuram: अपने ही ऑफिस की अफसर से ले रहा था घूस, लोकायुक्त की टीम ने अकाउंटेंट समेत 3 को पकड़ा

नर्मदापुरम सीएमएचओ ऑफिस में लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अफरातफरी मची हुई है। दफ्तर के कर्मचारी अपनी सीट से उठकर इधर-उधर चले गए. रान करने वाली बात ये है कि अकाउंटेंट अपने ही ऑफिस की महिला अफसर से रिश्वत ले रहा था। दरअसल ​​​​लोकायुक्त की 20 सदस्यीय टीम ने लेखापाल, क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर को 30 हज़ार रुपय की घूस लेते रंगे-हाथों पकड़ा. लेखापाल महेश मेवारी, क्लर्क गजेंद्र वर्मा और कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष नगाईच को टीम ने तत्काल हिरासत में ले लिया है। लोकायुक्त डीएसपी वीके सिंह के नेतृत्व में दो टीआई समेत 20 सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की और घूस लेते हुए तीनों को पकड़ा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital